फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मिलावटी शराब से टैक्सी ट्राइवर की मौत

मिलावटी शराब से टैक्सी ट्राइवर की मौत

Tue, 24 Oct 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी शराब से टैक्सी ट्राइवर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शराब पीने के बाद रविवार की रात चममियापुर गांव निवासी टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन सदर अस्पताल लाए थे। यहां से जवाब मिलने पर कानपुर के निजी अस्पताल ले गए थे। वहां मौत हो गई।

थरियांव थाना क्षेत्र का चकमियापुर गांव निवासी होमगार्ड रणबीर सिंह उर्फ चुनकाई का बेटा बुद्धराज सिंह (30) जबलपुर में टैक्सी ड्राइवर था। सात महीने पहले गांव लौटा था। रविवार की शाम बुद्वराज भभैंचा गांव के मजरे नोनिहा का पुरवा में अवैध रूप से बिकने वाली शराब लेकर आया था। घर पर शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


आंखों की रोशनी जाने और बेचैनी की शिकायत पर परिवार के लोग सदर अस्पताल लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसे कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान सांसें थम गई। टैक्सी ड्राइवर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बीनू सिंह शव देखकर बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा शिवम (8), शिवांश (एक साल) और बेटी शिवानी (5) के भविष्य के बारे में सोचकर बीनू की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। एसओ विपिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। यह भी बताया कि नोनिहा का पुरवा में अवैध रूप से शराब बिक्री की खबर मिली है। जल्द ही छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed