फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   टेंपो की टक्कर से बाबा-पौत्र की मौत

टेंपो की टक्कर से बाबा-पौत्र की मौत

Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से बाबा-पौत्र की मौत
टेेंपो की टक्कर से बाबा-पौत्र की मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता रोड मुक्तिधाम के पास शुक्रवार की रात टेंपो की टक्कर से बाइक सवार बाबा-पौत्र की मौत हो गई। बहू गंभीर घायल है। बहू को सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

बया प्रसाद साहू(55) सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की ऐराना ग्राम पंचायत के मलकनपुर गांव निवासी थे। बया प्रसाद के दो साल के पौत्र कान्हा का कानपुर में इलाज चल रहा है। यह शुक्रवार को बहू रिंकी(22) पत्नी राहुल के साथ पौत्र को दिखाने कानपुर गए थे। रोडवेज बस से रात को खागा वापस लौटे। खागा में नई बाजार में रहने वाले समधी हीरा के घर पहुंचे। यहां खड़ी अपनी बाइक से बहू और पौत्र को लेकर घर लौटने लगे।
विज्ञापन


मुुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से परिवार के तीनों सदस्य उछलकर दूर जा गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्हें एंबुलेंस से सीएचसी हरदों भेजा गया। सीएचसी में डाक्टर ने बया प्रसाद व कान्हा को मृत घोषित कर दिया। रिंकी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। कार्यवाहक कोतवाल राजेश मौर्या ने बताया कि घटना की सूचना रिश्तेदारों के माध्यम से घरवालों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खागा से बहू व पौत्र को लेकर घर जा रहे थे, हेलमेट न लगाने से सिर में आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed