{"_id":"5c782e16bdec22739d538cdf","slug":"41551379990-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर की खुदकुशी से क्षुब्ध युवती ने भी दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर की खुदकुशी से क्षुब्ध युवती ने भी दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर की खुदकुुशी से सदमे में युवती ने भी दे दी जान
- दो दिन पहले गुजरात में मंगेतर ने लगा ली थी फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद। मंगेतर की आत्महत्या से गमजदा युवती ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कोरीपुर निवासी जगरूप की बेटी शांति (18) का कानपुर के मूसानगर में इंद्रबाबू के साथ शादी तय हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी तय होने के बाद दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी। परिवार ने 16 मई शादी की तारीख पक्की की थी। गुजरात में इंद्रबाबू फैक्ट्री कर्मचारी था। उसने 26 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर आते ही जगरूप के परिवार में मातम छा गया। तब से शांति गुमसुम हो गई थी। वह मंगेतर की मौत के सदमे में थी। शांति के परिवार के लोग गुरुवार को इंद्रबाबू का शव आने की सूचना पर अंतिम संस्कार में चले गए थे। वह लोग दोपहर को घर वापस आए तो शांति को उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे पर फांसी पर लटकता देेेखकर होश उड़ गए। परिजनों ने शव का नदी किनारे शाम को अंतिम संस्कार किया। थानेदार सुरेश सिंह ने बताया कि किसी ने थाने में सूचना नहीं दी। छानबीन कराएंगे।
मारपीट में 22 का चालान
फतेहपुर। थाना क्षेत्रों में मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने 22 आरोपियों का शांति भंग में चालान किया है। हुसैनगंज पुलिस ने एक, किशनपुर ने तीन, खखरेरू से तीन, बिंदकी से एक, औंग से तीन, जहानाबाद से एक, गाजीपुर से दो, थरियांव थाने से दो, असोथर से दो, मलवां से चार आरोपियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
ब्यूरो
-
दो वाहन सीज, 34 का चालान
फतेहपुर। यातायात पुलिस ने वाहनों के चेकिंग अभियान में 17 वाहनों से 45 सौ रुपये का शमन शुल्क वसूल किया है। वहीं 34 वाहनों का चालान किया गया। दो बाइकें सीज की गई। यातायात पुलिस ने जिला अस्पताल तिराहे, राधानगर, देवीगंज, जोनिहा बसअड्डे, ज्वालागंज में चेकिंग दौरान वाहनों पर कार्रवाई की है।
ब्यूरो
एक महिला समेत चार शराब कारोबारी पकड़े
फतेहपुर। अवैैध शराब के खिलाफ अभियान में चार शराब कारोबारियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से 35 लीटर शराब बरामद की है। किशनपुर थाने के एसआई सूरज कुमार कनौजिया ने गढ़ा गांव के सुरेश सोनकर को दस लीटर अवैध कच्ची देशी तैयार शराब व भट्ठी के साथ गिरफ्तार किया। इसी गांव के राम मोहन और एक महिला 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब साथ गिरफ्तार किया गया। औंग पुलिस ने खरौली निवासी सुनील को दस लीटर शराब के साथ पकड़ा है।
ब्यूरो
तमंचा समेत दबोचा
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने भदबा गांव के मोहनखेड़ा निवासी विभू पासवान को चेकिंग के दौरान एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुंवरपुर मार्ग पर इसे पकड़ा गया।