फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   तमंचे के बल पर सराफ को लूटा

तमंचे के बल पर सराफ को लूटा

Tue, 18 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर सराफ को लूटा
प्रेमनगर(फतेहपुर)। उमरपुर गौंती महुआ पेड़ के पास सोमवार की रात एक सराफ को बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। करीब 80 हजार का माल छीनकर आरोपी भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, इस घटना से कारोबारी की मां की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


मंडवा निवासी बच्चूलाल के बेटे रवि सोनी की प्रेमनगर कस्बा में जेवरों की दुकान है। परिजनों ने बताया कि रवि दुकान बंद करने के बाद बाइक से रात में घर लौट रहे थे। उमरपुर गौंती में महुआ के पेड़ के पास अचानक दो पल्सर बाइक से चार बदमाश करीब पहुंचे। तमंचे के बल पर रवि को रोक लिया। सभी आरोपी मास्क पहने थे। बदमाशों ने सोने की चेन, अंगूठी व जेवरों से भरा बैग लूट लिया। परिजनों के मुताबिक करीब अस्सी हजार का माल था। आरोपियों के भाग जाने पर रवि ने बदहाल हालत में घरवालों को सूचना दी। तब तक वहां भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूचना पर सुल्तानपुर घोष थाने का एक सिपाही मौके पर पहुंचा। उसे एक मोबाइल पड़ा मिला। वह मोबाइल लेकर करीब पचास मीटर दूर खड़ा हो गया। बाद में इंस्पेक्टर आदित्य कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने पड़ताल की और ग्रामीणों के पूछने पर बताया कि मोबाइल उनके सिपाही की है, वह गिर गया था। पुलिस ने इधर-उधर छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


प्रेमनगर। पुलिस की निष्क्रियता के चलते घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी जगह मंडवा के श्रीनाथ सोनी से दो माह पहले और पन्नालाल सोनी से दो साल पहले लूट हुई थी। इसी तरह तमंचे के बल पर उन्हें भी लूटा गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के बल पर सराफ को लूटा
- चार बाइकर्स बदमाश 80 हजार का माल ले गए
- ग्रामीणों ने कहा बदमाशों का मोबाइल मिला, पुलिस ने नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed