फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पत्नी, साली के सामने पुलिस ने जड़े थप्पड़, जान दी

पत्नी, साली के सामने पुलिस ने जड़े थप्पड़, जान दी

Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पत्नी, साली के सामने पुलिस ने जड़े थप्पड़, जान दी
पत्नी, साली के सामने पुलिस ने जड़े थप्पड़, जान दी
विज्ञापन

- खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा लिया
- पत्नी पर शक से शुरू हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली। पत्नी के मोबाइल की चिप देखने के बाद पति ने सोमवार रात जमकर हंगामा किया। साली ने पुलिस बुलाई तो पुलिस ने भी उसे ही दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस पर नाराज होकर पति ने आत्मदाह कर लिया। घटना की छानबीन में पुलिस जुटी है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बिलारी गांव निवासी कल्लू का बेटा ओम प्रकाश (30) कृषि और मजदूरी करता था। उसकी शादी ललौली थाने के सुजानपुर गांव की ननकी से पांच साल पहले हुई थी। गोविंदपुर बिलारी गांव में ही कपूर साहू को इनकी साली ममता ब्याही है। ओमप्रकाश ने पत्नी को किसी से बातचीत करते पकड़ लिया था। जिसे लेकर विवाद चालू हुआ। उसकी साली और सास शांति देवी घर पहुंचे। उनसे रात को विवाद होने लगा। सास ने बेटी को घर साथ ले जाने बात कही। पति ने इसका विरोध किया। उसने पत्नी के मोबाइल की चिप देखी तो हंगामा और बढ़ गया। इसी बीच साली ने 100 नंबर में पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मामले को शांत किया। पुलिस कर्मियों ने एक दो तमाचे ओम प्रकाश को जड़ दिए। ग्रामीणों के रोकने पर थाने नहीं ले गए। इससे नाराज होकर ओम प्रकाश अंदर कमरे में चला गया। केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। ममता ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर में इलाज के दौरान सांसे थम गई। थानेदार कैलाश नाथ ने बताया कि ओमप्रकाश ने पत्नी को किसी से बातचीत करते पकड़ा था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को घर लेकर जा रहे थे। जिससे क्षुब्ध होकर आग लगा ली। पुलिस की पिटाई का मामला नहीं है।
विज्ञापन

-----------------------------------------
पड़िया को राड से पीटकर मार डाला
हुसैनगंज। खेत चरने से गुस्साए ग्रामीण ने मंगलवार को पड़िया को लोहे की राड से पीटकर मार डाला। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश चालू की है। थाना क्षेत्र के लौधोरा गांव निवासी रामसहाय लोधी की डेढ़ साल की पड़िया किशोरी लाल के खेत में चली गई थी। रामसहाय का आरोप है कि तभी आरोपी किशोरीलाल ने पड़िया को पकड़ लिया। उसे दरवाजे में बांधकर लोहे की राड से पीट-पीट कर मार डाला। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को थाने बुलाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------
पुलिस का दावा फेल, मिल गई जमानत
फतेहपुर। पुलिस की चूक से जहरीली शराब के आरोपियों को मंगलवार को जमानत मिल गई। आरोपियों को जमानत मात्र दस दिन मेें मिली है। पैरवी पक्ष के अधिवक्ता प्रभाकर दीक्षित व अनंतराय श्रीवास्तव ने बताया कि मामला बिंदकी कोतवाली पुलिस का है। बिंदकी कंजड़ बस्ती के ऋतिक, गोलू को 22 जून को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जहरीला शराब की धारा 272 में चालान किया था। उनके पास से बरामदगी में यूरिया के मिश्रण से जहरीली शराब तैयार करने का पुलिस ने दावा किया था। डीजे कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका में सुनवाई में यूरिया के पानी में मिश्रण से अमोनिया तैयार होने व बरामदगी के संबंध में कई तर्क रखे। जिसके आधार पर कोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर की है। ब्यूरो

---------------------------------
अधिवक्ता की आत्मशांति के लिए रखा दो मिनट का मौन
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पुस्तकालय भवन में शोकसभा किया। इसमें अधिवक्ता दिवंगत अमर सिंह की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर अध्यक्ष हरदीप सिंह, महामंत्री शिवप्रकाश मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी, रामकृष्ण पांडेय, संतोष कुमार शुक्ला, महेश वर्मा, महेंद्र सिंह पटेल, चंद्रदत्त त्रिवेदी, नरेंद्र सिंह गौतम, राजेंद्र प्रसाद, रामनारायण दीक्षित, वागीश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंह, शिव सौरभ मिश्रा, विवेक मिश्रा, महेंद्र सिंह, शिवप्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed