{"_id":"5a5a07444f1c1bb7178b45ec","slug":"41515849540-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की भूमि पर पानी जाने से भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान की भूमि पर पानी जाने से भड़के
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिंदकी(फतेहपुर)। नगर के कजियाना बजरिया में कब्रिस्तान की भूमि पर हैंडपंप व नाली का पानी जाने पर कमेटी के लोगों ने गुस्से में हैंडपंप का हैंडल खोल लिया। दूसरे पक्ष ने हंगामा शुरू किया और कोतवाली जा धमके। कोतवाल ने दोनों पक्षों की बात सुनी। आश्वासन दिया कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम से नापजोख कराकर समस्या दूर की जाएगी, तब तक हैंडपंप का पानी बंद नहीं किया जाएगा।
पुराने कब्रिस्तान के पास वाल्मीकि समाज व अल्पसंख्यक के मकान बने हैं। यहां लगे हैंडपंप से एक दर्जन से अधिक घरों के लोग पानी भरते हैं। शनिवार को कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष अबरार बेग, शमीम, सभासद एकरार बेग ने हैंडपंप का हैंडल खोल लिया। उनका कहना था कि हैंडपंप व नाली का पानी कब्रिस्तान में जाता है। दूसरे पक्ष ने पेयजल संकट का हवाला देकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि ये तो तानाशाही है।
कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोतवाल एपी तिवारी ने हैंडपंप का पानी चालू कराने को कहा। आश्वस्त किया कि जल्द ही इसका रास्ता निकाल लिया जाएगा। तब तक शांति व्यवस्था रखें। न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।