फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आग से सात घर जले, दादी-पौत्री झुलसीं

आग से सात घर जले, दादी-पौत्री झुलसीं

Tue, 07 May 2019 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
आग से सात घर जले, दादी-पौत्री झुलसीं
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली और गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर घूर की चिंगारी से 26 घर अग्निकांड की चपेट में आ गए। 13 मवेशियों की मौत हो गई। किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद घर पहुंची फसलें जलकर बर्बाद हो गई। अग्निकांड में गृहस्थी, नगदी, जेवरातों का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ललौली थाने सिंधाव गांव के अग्निकांड में कल्लू कुरील की एक भैंस, पड़वा, दो बकरी जलकर मर गई। बाइक, गृहस्थी जलकर बर्बाद हुई। हीरालाल रैदास की दो बैल, एक भैंस मरी। साइकिल, 15 क्विंटल गेंहू, गृहस्थी जली। रामजियावन की दस हजार नकदी, जेवरात, गेहूं, साइकिल जली। राजन शुक्ला का बीस क्विंटल गेहूं, भूसा,
विज्ञापन


साइकिल, पांच हजार नगदी, गृहस्थी जली और गाय की जान चली गई। अनिल कुमार के घर में जेवर, कपड़े, गृहस्थी बर्बाद हुई। बुद्घराज की परचून की दुकान में आग लगी। उसका चालीस क्विंटल गेहूं, बीस हजार नकदी, दुकान का सामान, गृहस्थी जली और पांच बकरी मर गई। उत्तम की गृहस्थी, पांच क्विंटल गेहूं जला है। नटवर
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरील, ओमप्रकाश की छप्पर घर गृहस्थी का नुकसान हुआ। धर्मपाल की दो भैंस जलकर मरी और गृहस्थी का नुकसान हुआ। भूरा, अजय, रामगोपाल, झुरिया, रमाकांत, रघुराज, शिवशंकर की घर गृहस्थी जलकर राख का ढेर हो गया। विनोद के गृहस्थी, जेवरात, दस हजार नकदी जली। भैयालाल का भूसा दस क्विंटल गेहूं, धनराज का छप्पर, साइकिल, दो तख्त जले। राजेंद्र कुरील और सोनू कुरील की गृहस्थी, जेवर, कपड़े जलकर बर्बाद हुए। गांव


में तीन घंटे तक आग लगी रही। आग को रोकने के ग्रामीणों के सामने कोई इंतजाम नहीं दिखे। सूचना के बाद दमकल नहीं पहुंच सकी। नलकूप चलाकर घरों में लगी आग पर किसानों ने काबू पाया।
उधर, गाजीपुर थाने के बड़ागांव में घूर की चिंगारी से आग लगी। संतोष पाल की छप्पर और भैंस जलकर मर गई। अभिषेक प्रताप की भैंस भी आग से जलकर मरी। राजकरन की चार क्विंटल लाही, 22 क्विंटल गेहूं, गृहस्थी जली है। इसी तरह अजय पाल की गृहस्थी भी जलकर बर्बाद हुई।

जाफरगंज (फतेहपुर)। घूर की चिंगारी से लगी आग ने सोमवार दोपहर सात घरों को आगोश में ले लिया। एक घर में पौत्री को बचाने में दादी गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में दोनों आई हैं। बाकी घरों में गृहस्थी का नुकसान हुआ है।


जाफरगंज थाने के श्यामपुर निवासी सुरेंद्र कोरी के छप्पर में घर के पास पड़े घूर की चिंगारी से आग लग गई। घटना देखकर उसकी मां विमला देवी (65) पौत्री पूजा (11) को बचाने के लिए घर के अंदर भागी। वह पौत्री को बाहर लेकर आ रही थी, तभी आग की चपेट में आने से दोनों झुलस गए। दो बकरा एक बकरी की मौत हो गई। भैंस झुलसी है। हजारों की गृहस्थी जलकर बर्बाद हुई। इसी घर में आग लगने के दौरान तेज हवा से पड़ोसी बलदेव,

जयपाल, जयराम प्रजापति, जुगुल किशोर प्रजापति, शंकर यादव, छेदालाल के छप्परों में भी आग लग गई। जयराम, जुगुल किशोरी की पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। दमकल मौके पर नहीं पहुंची। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने हैड़ंपप और तालाब के सहारे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। इसी दौरान गांव के जवाहर लाल रैदास के खेत में आग लगी। एक बीघा गेहूं की फसल जली है। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम को निर्देश दिए। झुलसे पीड़ित परिवार का हाल जाना। आग्निकांड में राहत पहुंचाने वाले युवाओं को उत्साहवर्धन किया।

चौडगरा/औंग/जोनिहा। अलग-अलग जगह अग्निकांडों में 15 किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल गाड़ियों मौके पर आग बुझाने नहीं पहुंच सकी।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर के रामपुर गांव में गेहूं की फसल में शाम को आग लगी। घटना में विजय करन सिंह के चार बीघा, सूरज सिंह के ढाई बीघा, अजय करन सिंह की सवा बीघा, रामकरन सिंह की एक बीघा, प्रताप सिंह दो बीघा, शिवनारायण सिंह एक बीघा, जयनारायण सिंह एक बीघा, बसंत सिंह एक बीघा, महेश यादव का दो

बीघा फसल जली है। सौंरा फीडर की लाइन में शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लगना ग्रामीणों ने बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल से झूलते तारों की सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। सुनवाई न होने से हादसा हुआ है। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना क्षेत्र के मिताईखेड़ा गांव में आग लगने से तीन बीघा



फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगना माना जा रहा है। मिताईखेड़ा के सूर्य कुमार, विमल कुमार और मायाराम खेड़ा के बृजलाल की तीन बीघा फसल जली है। उधर, बिंदकी कोतवाली खुर्माबाद में खेत में आग लगने से होरीलाल, बलबीर तोमर का 12 बीघा फसल का भूसा, दलेलखेड़ा निवासी निजाम तीन बीघा का भूसा जला है।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed