{"_id":"5ccc8e11bdec2206fd72ab41","slug":"21556909585-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप ने हत्या कर बेटी को था पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां-बाप ने हत्या कर बेटी को था पेड़ पर लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गंगा पुल के पास मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई। वायरल फोटो इसमें मददगार बनी। न केवल उसकी शिनाख्त बदली बल्कि पुलिस को असली गुनहगार भी मिल गए। उसे उसके ही मां-बाप ने तय शादी का विरोध करने पर गला दबाकर मारा और पेड़ पर लटका कर घर लौट आए थे।
थाना क्षेत्र के जुगुल का पुरवा गांव के पास खेत में शनिवार को पेड़ पर करीब बीस साल की युवती का शव लटका मिला था। मंगलवार को उसकी पहचान बांदा जिले के बबेरू थाने के सिमौनी निवासी अमित तिवारी ने बेटी दीपिका के रूप में की थी। इधर, पुलिस ने युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। वायरल फोटो देखकर किसी
ने पुलिस को ललौली थाने के समदाबाद उर्फ सभापुर गांव की एक लड़की के गायब होने की सूचना दी। पुलिस जांच करने पहुंची। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दंपति ने बताया कि बेटी शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी। वह प्रेमी संग भाग जाने की कोशिश में थी। बहाने से शुक्रवार को बेटी को गांव से लेकर निकले। शहर में पूरे दिन में घुमाने के बाद असनी गंगा घाट की ओर एक रिश्तेदार के पास जाने की बात कहकर ले
विज्ञापन
गए। यहां जंगल में गला घोटकर हत्या कर दी। हाथ दुपट्टे से कमर से बांध दिए। पिता ने दुपट्टे के फंदे से लाश लटका दी। दंपति की धरपकड़ के बाद भी पूरे गांव में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। थानेदार राकेश जायसवाल ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का होना सामने आया है। सूचना बांदा पुलिस को दी गई है।
शादी से पहले मंगलवार को तिलक चढ़ाने परिवार को जाना था। जिसकी शादी होनी थी परिवार उसे पहले ही मार चुका था। इस हालत में युवती की जगह छोटी बहन की शादी की बात लड़की पक्ष से तय कर दी गई। परिजन मंगलवार को छोटी बेटी का तिलक चढ़ा चुके।
बांदा बबेरू थाने के सिमौनी गांव के परिवार ने युवती की पहचान दीपिका के रूप में की थी। फोटो और वीडीयो में शक्ल स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसके बाद भी गलत पहचान की गई। जिससे तमाम सवाल उठ रहे हैं। दीपिका कहां गायब है यह बांदा पुलिस के सामने सवाल खड़ा हो गया है। बांदा और जिले की पुलिस लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं।