फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लापता महिला का 1

लापता महिला का 1

Sat, 13 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
लापता महिला का 1
असोथर (फतेहपुर)। किशनपुर थाने के नरैनी गांव नहर पुल के पास 18 दिन से लापता महिला का शव उतराता मिला। मायके पक्ष ने पति पर आशनाई के चलते हत्या करने शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पति समेत परिवार के कई सदस्य घर से भागे हुए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


असोथर थाने के बेरुई गांव निवासी रामकुमार की बेटी राधा देवी(28) की शादी पांच साल पहले थाने के जानिकपुर निवासी छेदीलाल के बेटे मनोज कुमार भुर्जी से हुई थी। रामकुमार ने बताया कि उसकी बेटी राधा को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। तीन माह पहले थाने में समझौता भी हुआ था। उसके दामाद का परिवार की ही एक
विज्ञापन


महिला से प्रेम प्रसंग है। बेटी इसका विरोध करती थी। अहमदाबाद में रहने वाले बेटे दिलीप के मोबाइल नंबर पर 27 मार्च की रात बेटी का फोन पहुंचा था। वह जान बचाने की बात कह रही थी। उसी रात से बेटी लापता थी। वह लोग 28 मार्च को बेटी के घर पहुंचे तो पता चला कि रात से नहीं मिल रही है। किसी के साथ भाग जाने की बात कही गई। उधर, राधा की गुमशुदगी की सूचना ससुर छेदीलाल ने 31 मार्च को दर्ज कराई। उसमें राधा के रात को
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक लापता होने की बात दर्शाई गई। मायके पक्ष के लोग राधा की खोजबीन करते परेशान हो गए। उन्होंने थाने और एसपी को बेटी की हत्या कर शव गायब करने की शिकायत की। पुलिस हरकत में नहीं आई। असोथर के बैरेणा गांव के पास नहर में गुरुवार शाम ग्रामीणों ने शव को फंसा देखा। इलाके के लोगों में चर्चा हुई लेकिन मामला शांत हो गया। किशनपुर के नरैनी नहर पुल में शुक्रवार को शव उतराया देखकर 100 नंबर पर ग्रामीणों ने सूचना दी। किशनपुर एसओ कमलेश पाल पहुंचे। रामकुमार व भाई दिलीप ने राधा का शव होने की पहचान नाक की कील, बाली, कपड़ों के सहारे की। एसओ ने बताया कि महिला की कमर में दुपट्टा बंधा मिला है। उसी दुपट्टे में भारी वस्तु बांधकर लाश को फेंका गया होगा। नहर में दो दिन पहले पानी आया। बहाव से लाश बही और पानी में उतराने लगी। डीएनए सैंपल लेकर दुष्कर्म की पुष्टि की भी जांच कराई जा रही है। उधर, असोथर एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि उनकी तैनाती से पहले गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जिसकी जांच एसआई गोविंद सिंह चौहान कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।


लापता महिला का 18 दिन बाद शव नहर में मिला
हत्या का शक, पुलिस आशनाई के बिंदु पर जांच में जुटी
पहचान की स्थिति स्पष्ट करने के लिए डीएनए सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो

साइड स्टोरी-
महिला की मौत की रात से गायब है पति
- पति ट्रैक्टर लेकर नहीं गया था मौरंग लादने
- हत्या के पीछे महिला पर शक गहराया
- एक विधायक के संरक्षण में हत्यारोपी पक्ष का थाने में बैठका
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र से बरामद महिला की मौत का राज 27 मार्च की रात को हुए वाकया का खुलासा होने से ही पता चल सकेगा। पति गायब है, पुलिस उस तक पहुंचने के बाद ही सुराग पा सकती है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को महिला की मौत की रात पति के गायब होने का पुलिस को पता लगा है।

असोथर थाने के जानिकपुर निवासी मनोज कुमार भुर्जी के पास दो ट्रैक्टर हैं। वह ट्रैक्टर मौरंग में चलाने का काम करता है। इसी गांव के दूसरे भी लोग मौरंग ढोने के लिए ट्रैक्टर लेकर रात को खदान जाते हैं। उनके साथ ही मनोज ट्रैक्टर में मौरंग लेने जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि 27 मार्च की रात मौरंग लेने साथियों संग मनोज नहीं गया था। संभावना जताई जा रही है कि योजना के तहत घटना के बाद मनोज मौरंग लादने पहुंचा होगा। राधा की मौत में एक महिला पर शक जताया जा रहा है। उसका भी वारदात में हाथ होने के परिजनों ने आरोप लगाए हैं। जानिकपुर गांव से नहर की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। उधर, पिछले कुछ महीनों से मनोज के परिवार के ही सदस्यों का थाने में काफी उठना बैठना रहा है। वह खुद को एक विधायक का करीबी बताते रहे हैं। विधायक की धौंस दिखाकर इलाकाई पुलिस पर रौब झाड़ते रहे हैं। कई जमीनों पर कब्जेबाजी के भी परिवार के मामले सामने आए थे। परिवार ने थाने में पकड़ मजबूत होने का फायदा उठाया। मायके पक्ष ने पूर्व के एसओ और पुलिस कर्मियों पर भी राधा के गायब होने के बाद टरकाने की कार्यशैली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed