{"_id":"5c267393bdec2256a6312ba1","slug":"21546023827-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन नर्सिंग होम बंद, मरीज भेजे गए घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुमन नर्सिंग होम बंद, मरीज भेजे गए घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अवनी नर्सिंग होम में छापेमारी व दो डॉक्टरों को जेल के बाद नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप है। पूर्व सीएमओ और सर्जन डा. एचके सिंह पर कार्रवाई होने के बाद उनका सुमन नर्सिंग होम भी बंद कर दिया गया है। सुमन नर्सिंग होम में अस्थायी रूप से नर्सिंग होम बंद होने की सूचना चस्पा की गई है।
मानक विहीन नर्सिंग होम पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से नर्सिंग होम संचालक दहशत में आ गए हैं। शुक्रवार को अवनी नर्सिंग होम बंद मिला। यहां पर दो पुलिस कर्मी तैनात मिले। यहां भर्ती एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी प्रकार सुमन नर्सिंग होम में पिछले दिनों से भर्ती दो मरीजों को घर भेज दिया गया है।
नर्सिंग होम के बाहर बंद होने की सूचना चस्पा होने से आने वाले लोग लौटते दिखे। नर्सिंगहोम में हो रही कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय रही। हालांकि अभी शहर और ग्रामीणांचलों में और भी नर्सिंग होम ऐसे हैं जो मानक विहीन चल रहे हैं और इन पर कार्रवाई होना शेष है।
विज्ञापन
जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई करने के लिए सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय ने टीम गठित कर दी है। सीएमओ ने बताया कि शहर में झोलाछापों पर कार्रवाई करने के लिए एसीएमओ डा. एसपी जौहरी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार बिंदकी क्षेत्र में एसीएमओ डा. इश्तियाक, चिकित्साधीक्षक डा. विमल सिंह और खागा क्षेत्र के लिए एसीएमओ डा. एमके सिन्हा, चिकित्साधीक्षक यूपी कुशवाहा को नियमित छापेमारी के निर्देश दिए हैं।
फोटो- 8- अवनी नर्सिंगहोम में ताला, खड़े पुलिस कर्मी।
9- सुमन नर्सिंगहोम में चस्पा सूचना।
सुमन नर्सिंग होम बंद, मरीज भेजे गए घर
पूर्व सीएमओ और सर्जन डा. एचके सिंह पर कार्रवाई के बाद उनका सुमन नर्सिंग होम भी बंद कर दिया गया
प्रसूता के आपरेशन में लापरवाही का मामला, अवनी नर्सिंग होम में भी लटका ताला
अमर उजाला ब्यूरो