फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जच्चा-बच्चा के बाद चचिया ससुर ने भी दम तोड़ा

जच्चा-बच्चा के बाद चचिया ससुर ने भी दम तोड़ा

Tue, 13 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा के बाद चचिया ससुर ने भी दम तोड़ा
फतेहपुर। फरीदाबाद से जच्चा-बच्चा का शव लेकर खखरेरू आ रही एंबुलेंस इटावा जिले के सैफई में ट्रक से भिड़ गई। एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को प्रयागराज लेकर जा रहे थे। रास्ते में महिला (जच्चा) के चचिया ससुर की खखरेरू थाने के रक्षपालपुर गांव के पास मौत हो गई। चार घायलों को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



खखरेरू थाने के बैरी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा (25) भी साथ में थीं। फरीदाबाद में ही प्रतिभा ने दूसरी बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही देर बाद जच्चा और बच्चा दोने की अस्पताल में मौत हो गई। एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा के शव, पति वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र के चाचा ज्ञान
विज्ञापन


सिंह(38), चित्रकूट जिले के कर्वी के रहने वाले बहनोई सत्यजीत (23), बहन मंजू (21), पति के रिश्तेदार धाता थाने के पलवा निवासी राकेश (32) शव लेकर एंबुलेंस से गांव आ रहे थे। शव लेकर आने वाली सभी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन फरीदाबाद में ही रहते हैं। रविवार सुबह एंबुलेंस इटावा जिले के सैफई के समीप ट्रक से भिड़ गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना होने के बाद एंबुलेंस छोड़कर चालक भाग निकला। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर दूसरी एंबुलेंस से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। प्रयागराज जाते समय में


रक्षपालपुर के पास चाचा ज्ञान सिंह की मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में पूरा परिवार फरीदाबाद में नौकरी करता था। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद शव लेकर पूरा कुनबा गांव आ रहा था। दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था के लिए गांव आए थे।

जच्चा-बच्चा के बाद चचिया ससुर ने भी दम तोड़ा
- फरीदाबाद से खखरेरू आते समय एंबुलेंस सैफई में ट्रक से भिड़ गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed