फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शादी के दो ही साल में ही जिंदगी से ऊबी

शादी के दो ही साल में ही जिंदगी से ऊबी

Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
शादी के दो ही साल में ही जिंदगी से ऊबी
शादी के दो ही साल में ही जिंदगी से ऊबी
विज्ञापन

हथेली में सुसाइड नोट लिख फांसी पर झूल गई विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शादी के दो साल में ही जिंदगी से ऊबकर युवती ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। बायीं हथेली पर पिता को संबोधित कर लिखा मिला कि ‘मैं जिंदगी से ऊब गई हूं। जान दे रही हूं। पति और सास का दोष नहीं, किसी को फंसाया न जाए।’ उधर, मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

थरियांव थाना क्षेत्र के मुसईपुर गांव निवासी रामसिंह यादव की बेटी विमलेश कुमारी (22) का विवाह करीब दो साल पहले हुसैनगंज थाने के मूधनपुर गांव निवासी भोला सिंह यादव से हुआ था। छह माह की बेटी गुड़िया है। भोला ने बताया कि वह धान बेचने के लिए शनिवार को बिंदकी मंडी गया था।
विज्ञापन


मंडी से धान बेचकर रात करीब तीन बजे लौटा। दरवाजे बंद होने पर बरामदे में मां ननकी के पास ही सो गया। रविवार सुबह जागने पर घर के दरवाजे नहीं खुले। बच्ची की रोने की आवाज पर उसने कुंडी खटखटाई। कोई जवाब न आने पर दरवाजे की अंदर से बंद कुंडी को तोड़ा। कमरे में पत्नी का साड़ी के फंदे से कुंडे से शव लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड पर स्टूल गिरा था। मां बहुत वृद्ध हैं, उनसे कोई बात नहीं हुई थी। वह समझ नहीं पा रहा कि पत्नी ने ऐसा क्यों किया? उधर, पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए दामाद और सास प्रताड़ित करते थे। इसी कारण उसकी बेटी ने जान दी है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसों में दो दंपति समेत 12 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed