फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कोतवाली से भैंस चोरी का आरोपी फरार

कोतवाली से भैंस चोरी का आरोपी फरार

Tue, 23 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली से भैंस चोरी का आरोपी फरार
फतेहपुर। शहर कोतवाली से भैंस चोरी के मामले का एक आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की बचत इस वजह से हो गई कि उसने इसे लिखापढ़ी में दाखिल नहीं किया था। हालांकि इससे कोतवाली में हड़कंप मचा रहा। कोतवाल ने कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन



शहर के चौधराना मोहल्ला निवासी जमील के भैंस चट्टे से एक माह पहले छह भैंस एक रात में चोरी हो गई थी। उसके बाद इलाके का एक संदिग्ध गायब हो गया था। उसे शातिर किस्म का चोर बताया जाता है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। सटीक खबर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर में रविवार को छापा मारा। आरोपी पुलिस के हाथ लगा। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। कोतवाली में महिला कांस्टेबल पहरे पर तैनात थी। आरोपी शाम को पहरा कर्मियों को चकमा देकर बाहर निकला और भाग निकला। पता चलने पर पुलिस उसकी तलाश में दोबारा भागी लेकिन आरोपी नहीं मिला। आरोपी पहले भी चोरियों के मामले में पकड़ा जा चुका है। कोतवाली में पिछले एक साल में कई आरोपियों के भागने के मामले आ चुके हैं। चार माह पहले राधानगर में लुटेरा एंबुलेंस गेट में लात मारकर भाग निकला था। इससे पहले कोतवाली में तैनात रहे एक चर्चित सिपाही की पहरा ड्यूटी के दौरान आरोपी भाग निकला था। तीन माह पहले भी एक हफ्ते के भीतर दो बार आरोपी भागे हैं। एक भूमाफिया भी कोतवाली से भाग निकला था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन






फोटो संख्या एवं परिचय
15- थाने में भगवानपुर गांव के ग्रामीण
दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग
- पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान किया
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर(फतेहपुर)। दो पक्षों के बीच सोमवार को विवाद हो गया। एक पक्ष ने गोली हाथ को छूकर निकल जाने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। एक के पक्ष से ट्रैक्टर में काफी ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बृजलाल का बेटा श्रवण कुमार (35) गांव किनारे बाबावेश में कुटिया बनाकर रहता है। उसका आरोप है कि गांव में रहने वाले रिश्तेदार मुकेश कुमार उसकी जमीन में कब्जा की कोशिश में सुबह खेत पहुंचा था। विरोध करने पर तमंचे से फायर किया। गोली उसके हाथ को छूकर निकल गई। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को थाने ले आई। मुकेश पक्ष से भाकियू नेता और ग्रामीण ट्रैक्टर में पहुंचे। पुलिस ने श्रवण कुमार का गाजीपुर पीएचसी में मेडिकल कराया। मेडिकल में हल्की चोट सामने आई। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के अक्सर विवाद होता है। श्रवण करीब 15 साल पहले जेल गया था। दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है।

छप्पर में आग लगने से जली गृहस्थी
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के परसेठा गांव निवासी यदुराज पाल के छप्पर में आग लग गई। छप्पतर के नीचे रखी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। घटना में दो बोरी चना, लाही, गेहूं समेत खाद्यान्न सामाग्री जलकर बर्बाद हुई है। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। ब्यूरो

17- चोरी के दौरान छूटा सामान देखते परिजन
दो किरायेदारों व दुकान में ताले तोड़कर चोरी
- पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र मेें रविवार रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर में रहने वाले दो किरायेदार और एक दुकान में चोरी की घटनाएं कीं। पुलिस छानबीन कर रही है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी गुलाब सिंह गौतम रिटायर्ड फौजी है। हाईवे किनारे इनका दूसरा मकान बना है। उसमें एक मंदिर बनाए हैं। मकान में हाईवे कर्मचारी इटावा के भरथना निवासी दीपू, जाफरगंज के मांझेपुर निवासी पीताबंर रहते हैं। फौजी सुबह और शाम को मकान में बनवाए मंदिर में पूजा पाठ करने आते हैं। किरायदारों के रात को आने पर गेट में ताला लगाकर चले जाते हैं। वह सोमवार भोर घर पहुंचे। तभी गेट में लगा ताला टूटा पाया। किरायेदार छत पर सो रहे थे। उनके कमरों के लगे ताले टूटे पाए। दीपू ने बताया कि उसके पर्स से 14 हजार रुपये, जूते, कपड़े चोरी हुए हैं। पीतांबर ने बताया कि एंड्रायड फोन, आठ हजार रुपये चोर ले गए हैं। किरायदारों ने बताया कि छत का रास्ता बाहर से है। इसी वजह से कमरों में ताला लगाकर छत सोने चले गए थे।

उधर, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ददनाखेड़ा निवासी दिनेश उर्फ पंचू सिंह की चौडगरा में ट्रैडर्स की दुकान है। दुकान के शटर में एक तरफ ताला लगाकर रविवार को गांव चले गए थे। वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। एक साइड का शटर फैला देखा। दुकान में सारा सामान फैला पड़ा था। गोल्लक टूटी हुई थी। इनवर्टर से बैट्री अलग थी। दुकानदार ने बताया कि एलईडी टीवी और लॉकर तोड़कर पांच हजार रूपये चोर ले गए हैं। इनवर्टर का बैट्रा नहीं ले जा पाए हैं। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed