फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के घर लाखों की चोरी

रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के घर लाखों की चोरी

Tue, 08 Jan 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के घर लाखों की चोरी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधराना मोहल्ले में रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के घर में ताला तोड़कर चोर नगदी, जेवर समेत करीब दो लाख का माल समेट ले गए। परिवार इटावा रिश्तेदारी में गया था। पड़ोसियों ने फोन पर चोरी की सूचना दी। पड़ोसियों की सूचना पर मुराइनटोला चौकी की पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

चौधराना मोहल्ला निवासी नुुसरत अब्बास परिवार सहित पांच जनवरी को घर में ताला बंद कर इटावा रिश्तेदरी में गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख फोन पर नुसरत को घटना की सूचना दी। नुसरत ने फोन पर नजदीकी रिश्तेदारों को घर जाकर स्थिति देखने को कहा। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने यथा स्थिति की जानकारी दी। नुसरत ने मोबाइल पर बताया कि आलमारी मेें 20 हजार रुपये, दो सोने की चेन, झुमकी, बाली, अंगूठी समेत मिलाकर करीब दो लाख का सामान था। घर पहुंचने के बाद तहरीर देंगे। उधर, पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची मुराइनटोला चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ताला बंद कराया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्वामी घर पर नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-4-चौधरना मोहल्ले में चोरी के बाद बिखरा सामान, खुली आलमारी
रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के घर लाखों की चोरी
- ताला तोड़कर नगदी, जेवर समेट ले गए, परिवार रिश्तेदारी में गया था इटावा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed