{"_id":"5c324c40bdec2256e0515aa1","slug":"181546800192-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजों संग शराब पीने निकले चाचा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजों संग शराब पीने निकले चाचा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (फतेहपुर)। भतीजों के साथ बाइक से शनिवार रात निकले चाचा का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस हादसा मानकर जांच कर रही है।
गाजीपुर थाने के गढ़ी गांव निवासी गयादीन निषाद (45) शनिवार शाम को बाइक से भतीजे सुनील और चुनकू के साथ बामन गांव शराब पीने गए थे। सुनील ने बताया कि नशा काफी हो गया था। बाइक चुनकू चला रहा था। मवइया गांव के पास बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई। उसके बाद कुछ होश नहीं रहा। उसे लेकर चुनकू किसी तरह से घर पहुंचा। सुबह होश आने पर चाचा की तलाश की गई। मवइया गांव के ग्रामीणों ने रोड किनारे चाचा
गयादीन का शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे। चाचा को मौके पर मृत पाया गया। उधर, गयादीन के बेटे चुन्नू ने बताया कि परिवार में जमीन का विवाद चल रहा था। उसके पिता की षड़यंत्र रचकर हत्या की जा सकती है। उसके पिता बाइक की सीट में बीच में बैठे थे। बाइक में खरोंच तक नहीं है। सुनील और चुनकू को चोट नहीं है। चुनकू घर से गायब है। पिता के सिर में चोट है। इन लोगों ने रात को पिता के साथ हादसे की सूचना नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह कार्रवाई के लिए प्रयास करेंगे। दूसरी ओर एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि बबूल के पेड़ से बाइक टकराने में गयादीन की मौत हुई है। हादसा रात करीब दस बजे हुआ था। ग्रामीणों ने तीनों को शराब के नशे में बाइक लहराते देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिजनों में घटना से कोहराम मचा है। गयादीन का बड़ा बेटा कल्लू नागपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी सत्ती देवी रो-रो कर बदहवास दिखी। दो बड़ी बेटियों सुभद्रा, अनसुइया शादीशुदा हैं। तीन बेटियां प्रेमा, आरती, साधना अविवाहित हैं।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
18- फाइल फोटो गयादीन
अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की, पुलिस बता रही हादसा
अमर उजाला ब्यूरो