फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रायबरेली से अपहृत मैकेनिक की हत्या

रायबरेली से अपहृत मैकेनिक की हत्या

Tue, 13 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली से अपहृत मैकेनिक की हत्या
गाजीपुर(फतेहपुर)। रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना से अपहृत एक मैकेनिक की थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर युवक का शव गढ़ी से दतौली जाने वाले रास्ते पर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक के अपहरण की रिपोर्ट ऊंचाहार थाने में नौ नवंबर को दर्ज कराई गई थी। एसपी राहुल राज ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी का मानना है कि घटना में क्षेत्रीय व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन



ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कुर्मी का डेरा निवासी रामकुमार का बड़ा बेटा रामसागर(20) बोरिंग मैकेनिक था। उसके दो भाई धनीराम, शिवा और बहन बबिता हैं। पिता की दो साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिता की मौत का मुआवजा उसे मिला था। मैकेनिक ने बहन की शादी तय की थी। इसके लिए उसने बैंक से दो लाख रुपये निकाले
विज्ञापन



थे। रुपये लेकर बैंक से लौटते समय बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। परिजनों ने युवक के अपहरण की रिपोर्ट थाने में नौ नवंबर को दर्ज कराई थी। सोमवार को ग्रामीणों ने युवक का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात युवक का शव देख आसपास के थाना क्षेत्रों से गायब युवकों
विज्ञापन
विज्ञापन


की सूचना मांगी। देर शाम पता चला कि ऊंचाहार थाने से युवक के अपहरण की सूचना है। पुलिस ने युवक के परिजनों को शिनाख्त के लिए गढ़ी गांव भेजा। घटनास्थल पहुंचे युवक की बहन के मंगेतर बृजेश ने साले की शिनाख्त की। उसने बताया कि होने वाले साले ने बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे और घर जाते समय रास्ते से जिले के एक युवक का नाम भी बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बताया गया नाम अभी खोलने की स्थिति नहीं है।



दूसरी ओर एसपी राहुल राज का कहना है कि युवक की रायबरेली जिले से अपहरण कर हत्या की गई है। पहले युवक को रायबरेली में रखा गया, लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर जिले में लाया गया। यहां पर उसकी हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने प्रथम दृष्टया अपहृत की हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसपी का कहना है कि घटना में कोई न कोई जिला का व्यक्ति शामिल है।
लखनऊ के ध्यानार्थ --------------

रायबरेली से अपहृत मैकेनिक की हत्या
- गाजीपुर के जंगल में शव फांसी पर लटका मिला
- नौ को ऊंचाहार थाने में अपहरण की रिपोर्ट कराई गई थी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed