{"_id":"5c4f5163bdec224dab5ff91a","slug":"171548702051-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में लगी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में लगी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। भिटौरा ब्लाक के पहनी छीटू गांव में गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने तोड़ दी। इससे हंगामे के बाद गांव में तनाव फैल गया। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तनाव के चलते एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी व सीओ सिटी कपिलदेव मिश्र ने लोगों को शांत कराया।
स्कूल में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। सोमवार को सुबह ग्रामीणों की नजर मूर्ति पर पड़ी तो सभी अवाक रह गए। अराजक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया था। ग्राम प्रधान के बेटे दिलीप पासवान व पूर्व प्रधान समरजीत गौतम के नेतृत्व में अजय कुमार गौतम, रामसजीवन, रामसिंह,
शिवराम, बीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार आदि ग्रामीण मौके पर। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधान समरजीत गौतम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मूर्ति तोड़ने की एफआईआर लिखी गई है। जांच कर कार्रवाई होगी। यह भी देखा जा
विज्ञापन
रहा है कि मूर्ति लगाने की अनुमति कहीं से है या नहीं, यदि नहीं रही तो मूर्ति लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। उधर, प्राथमिक विद्यालय में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति किसके आदेश पर लगवाई गई, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। प्रधानाध्यापिका इरफाना खातून ने इस बाबत कुछ भी बोलने से मना कर दिया। दूसरी ओर प्रधान के बेटे दिलीप पासवान का कहना है कि स्कूल कर्मचारियों व ग्रामीणों की सहमति से ही मूर्ति स्थापित की गई थी। सीओ सिटी कपिलदेव मिश्र का कहना है कि मूर्ति लगने से किसे आपत्ति थी, इसकी जांच कराई जा रही है।
आंबेडकर प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा
- गणतंत्र दिवस पर स्थापित की गई थी मूर्ति, एसडीएम व सीओ पहुंचे, अज्ञात पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो