फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दुकानदार से टप्पेबाज ले उड़े 63 हजार रुपये

दुकानदार से टप्पेबाज ले उड़े 63 हजार रुपये

Sat, 15 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार से टप्पेबाज ले उड़े 63 हजार रुपये
औंग। थाना क्षेत्र में सक्रिय टप्पेबाजों ने एक दुकानदार को शुक्रवार दोपहर 63 हजार रुपये का चूना लगा दिया। वह बिस्किट के गत्ते के बहाने भीतर भेजकर उनका रुपयों से भरा बनियान ले उड़े। दोनों टप्पेबाज की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।
विज्ञापन


औंग थाने के गुधरौली गांव निवासी महादेव प्रसाद गुप्ता की कस्बा हाईवे में किराने की दुकान है। उनके बेटे पप्पू ने बताया कि वह दोपहर को घर खाना खाने चला गया था। उसके पिता दुकान में इकट्ठा गत्ता कबाड़ी को बेच रहे थे। गर्मी लगने की वजह से नोटों से भरी बनियान उतारकर दुकान में रख दी। बाइक से दो युवक दुकान पहुंचे। उसके
विज्ञापन


पिता से बिस्किट का पैकेट मांगा। दो हजार का नोट थमाया। नोट के फुटकर पिता ने बनियान की जेब से निकाल कर लौटाए। तभी बाइकर्स ने बनियान की जेब में भारी रकम होना जान लिया। बाइकर्स ने पिता से दोबारा बिस्किट का गत्ता लाने को बोला। पिता गोदाम से गत्ता उठाने चले गए। वह लौटकर आए तो बाइकर्स गायब थे। उनकी
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी भरी बनियान गायब देख उनके होश उड़ गए। वह घर से पांच सौ रुपए की एक गड्डी पचास हजार व दूसरी 13 हजार की रकम कानपुर खरीदारी के लिए रखे थे। दुकान में घटना पास के बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इलाके में एक माह पहले कई दुकानों से इसी तरह टप्पेबाजी बाइकर्स कर चुके हैं। थानेदार आरके पटेल ने बताया कि उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।

17- सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर

दुकानदार से 63 हजार की टप्पेबाजी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए टप्पेबाज, पहले भी कई घटनाएं कर चुके आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed