फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सराफ लूटकांड में हेड कांस्टेबल समेत तीन लाइन हाजिर

सराफ लूटकांड में हेड कांस्टेबल समेत तीन लाइन हाजिर

Mon, 11 Feb 2019 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सराफ लूटकांड में हेड कांस्टेबल समेत तीन लाइन हाजिर
फतेहपुर। दो सराफ कारोबारियों से लूटकांड के मामले में यूपी 100 की पीआरवी 1189 की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने पीआरवी के कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए खागा कोतवाल शैलेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच आपरेट करने की जिम्मदारी सौंपी गई है। उनकी सुरागकसी पर टीमें प्रतापगढ़, कौशांबी को रवाना हुई हैं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा निवासी राजन सोनी, चेतन सोनी को मंडवा मोड़ पर सात फरवरी की सुबह बदमाशों ने मारपीट कर नौ लाख का माल उड़ा ले गए थे। सराफों ने बदमाशों का विरोध किया था। घटना देखकर दो किलोमीटर दूर खड़ी पीआरवी के कर्मियों को सूचना दी थी। पीआरवी कर्मियों ने इवेंट(विभागीय कॉल) आने की बात कहकर टरका दिया था। इससे सराफ कारोबारियों का गुस्सा फूटा था। मामले की जांच के दौरान पीआरवी
विज्ञापन


कर्मी दोषी पाए गए। वह सूचना के बाद उल्टी दिशा में अल्लीपुर की ओर जाने लगे थे। सूत्रों के मुताबिक उसी रोड पर मौरंग उतारने ट्रक जा रहा था। उसके पीछे वसूली को पीआरवी जा रही थी। पीआरवी कर्मियों को गाज गिरने का आभास हो गया था। वह पहले से चौकन्ना हो गए थे। इलाके के एक गैराज संचालक को प्रलोभन देने की चर्चा आई थी। जांच के दौरान गाड़ी बिगड़ी होने का झूठा बयान दे। पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल मायाशंकर शुक्ला, कांस्टेबल मनोज, रविशंकर तिवारी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ लूटकांड में हेड कांस्टेबल समेत तीन लाइन हाजिर
- पब्लिक के बताने पर नहीं गए, कॉल आने का करते रहे इंतजार
- मौरंग के ट्रक से वसूली पीआरवी की रही चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो

बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
जाफरगंज। चांदपुर थाने के दरियापुर निवासी मूलचंद्र सविता पड़ोसी अशोक कुमार वर्मा के साथ अमौली की तरफ जा रहे थे। बाइक सवारों को जाफरगंज थाने के गढ़ी भट्ठे के पास प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। यह हेलमेट पहने थे।
ब्यूरो
घर ढहाने में चौकी इंचार्ज समेत तीन लाइन हाजिर
- जेसीबी से घर गिराने की हुई थी घटना
- पुलिस के सामने दबंगों ने ढहा दिया था घर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। रातो रात एक परिवार के चार घर ढहाने के एक मामले में शनिवार को चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप लगे थे।
हथगाम थाने के पलिया बुजुर्ग गांव लाल का पुरवा निवासी रघुवीर पाल, जगरूप, महाबीर, इंदल के कई साल से कच्चे घर बने थे। रघुवीर पाल का आरोप है कि 24 जनवरी को छिवलहा कस्बा निवासी गोलू सोनी जेसीबी संचालक, जलालपुर निवासी घूरेलाल धोबी पूर्व प्रधान रात के नौ बजे पहुंचे। जेसीबी से घरों को ढहाने लगे। उन लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी और पुलिस चौकी में शिकायत करने पहुंचे। पुलिस के सामने दबंगों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। रघुबीर का आरोप है कि उसकी जमीन पर पूर्व प्रधान कब्जा करना चाहता था। जेसीबी संचालक गोलू को ऐसा करने से रोका था लेकिन गोलू ने डीएम व मंत्री के भी कुछ न कर पाने की धमकी दी थी। उसका वीडियो बेटी ने बनाया था। पीड़ित ने डीएम और मंत्री से भी मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी संचालक और घूरेलाल के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़, एफआईआर समेत कई धाराओं में दर्ज की। आरोपियों को जेल भेजा था। पुलिस कार्यशैली की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद छिवलहा चौकी इंचार्ज अंकुर कैथवास, हेड कांस्टेबल भाई लाल सोनी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद सरोज को लाइन हाजिर कर दिया गया।

-----------------------------------------------------
--------------------------------------------------
-----------------------------------------------------------
एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज
जाफरगंज। बकेवर थाने के पतारी अजय सोनकर शुक्रवार को जाफरगंज थाने के कस्बा रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जाफरगंज थाने के बंडवा गांव के पास घर के बाहर फैली मिट्टी के ढेर में बाइक फिसल गई। बाइक सवारों ने सड़क पर मिट्टी फैलाने का विरोध किया। आरोप है कि तभी गांव के लाल सिंह, राघवेंद्र, बल्लू ,फूल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। थानेदार चिरंजीव मोहन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ब्यूरो
-------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed