फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महिला श्रद्धालुओं से छीटाकशी, मारपीट

महिला श्रद्धालुओं से छीटाकशी, मारपीट

Thu, 18 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला श्रद्धालुओं से छीटाकशी, मारपीट
बहुआ। दुर्गा पंडाल के पास कीर्तन कर रही महिलाओं से मंगलवार रात कुछ युवकों ने छींटाकशी की। विरोध करने पर महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं को मेडिकल के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि तहरीर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी रामाधीन की पत्नी संतोषी देवी, रामसोहावन की पत्नी कमला देवी, रामखेलावन की पत्नी सीमा मारपीट में चुटहिल हुईं। संतोषी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दुर्गा पंडाल के पास चबूतरे में कीर्तन भजन कर रही थीं। कई महिलाएं और लड़कियां इकट्ठा थीं। तभी गांव के गोलू, अंकित
विज्ञापन



पहुंचे और लड़कियों पर छींटाकशी की। यह देखकर महिलाओं ने विरोध किया। आरोपी गालीगलौज करने लगे। कुछ देर में आरोपियों के पक्ष से कई लोग पहुंचे। उन लोगों ने महिलाओं की पिटाई कर दी। घटना में संतोषी के सिर में चोट लगने से लहूलुहान हुई है। थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि महिलाओं की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं से छींटाकशी, मारपीट
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, तलाश में दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed