{"_id":"5a3029004f1c1b86698c1373","slug":"161513105664-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर मोबाइल शॉप में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर मोबाइल शॉप में चोरी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मोबाइल शॉप की दीवार में सेंध लगाकर चोर सोमवार की रात नगदी समेत माल उड़ा ले गए। घटना से इलाकाई व्यापारियों में हड़कंप रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अरबाज खान की मोबाइल शॉप की दुकान है। वह मंगलवार को दुकान खोलने पहुंचा। दुकान खोलते ही उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था। पीछे लोहे की चादर कटी हुई थी। अरबाज ने बताया कि चोर दुकान की गोल्लक का ताला तोड़कर 35 सौ रुपये, एक लैपटाप, तीन मोबाइल सेट समेत हजारों का माल चुरा ले गए हैं। करीब 50 हजार का माल चोरी हुआ है। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन