{"_id":"59c6a9064f1c1b2d688b6157","slug":"161506191622-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रचारक को लूटने वाले लखनऊ में पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघ प्रचारक को लूटने वाले लखनऊ में पकड़े गए
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर संघ प्रचारक को लूटकर कार से फेंकने वाले लुटेरे लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बदमाशों ने घटना में इस्तेमाल कार कोचालक की हत्या करने के बाद लूटा था। कल्यानपुर पुलिस नंबर के आधार पर कार को ट्रेस करने शनिवार को लखनऊ पहुंची। तभी वारदात का खुलासा हुआ। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी।
मलवां थाने के उसरहापुरवा गांव निवासी अभय कुमार सिंह लखनऊ से छह सितंबर की शाम कानपुर आए थे। फतेहपुर आने के लिए वे कानपुर के रामादेवी में वाहन का इंतजार कर रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार सवारों के लिफ्ट देने पर वे बैठ गए थे। कार सवारों ने पांच सौ रुपये और मोबाइल लूटकर उन्हें बड़ौरी टोल प्लाजा के पास पिलखनी मोड़ पर फेंक दिया था।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर मिला। नंबर के आधार पर पुलिस कार मालिक वेद प्रकाश यादव (निवासी एपी सेल रोड चारबाग लखनऊ) के घर पहुंची। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि कार का चालक अजय कुमार उर्फ लल्लू (निवासी मवईया आलमबाग लखनऊ) था।
विज्ञापन
कार को बुकिंग पर गोंडा जिले के सोनोली गांव निवासी दिनेश का बेटा आकाश सिंह और तेज बहादुर का बेटा अंकित कुमार चार सितंबर को ले गए थे। उन लोगों ने चालक अजय की सीतापुर में हत्या कर लाश फेंक दी थी। कार का सुराग न लगने पर मालिक ने सरोजनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सरोजनी नगर पुलिस ने 21 सितंबर को एयरपोर्ट लखनऊ के पास से कार बरामद की। उसी कार से दोनों धरे गए आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपियों ने लखनऊ पुलिस को अभय सिंह के साथ हुई घटना के तरह सीतापुर, फैजाबाद, मुरादाबाद, कन्नौज, गोंडा कचरा, शाहजहांपुर समेत नौ लूटपाट कबूल की है। लखनऊ पुलिस ने जिला पुलिस से संपर्क नहीं किया था। वह जेल में आरोपियों से बयान लेने के बाद घटना के संबंध में कार्रवाई करेंगे।
संघ प्रचारक को लूटने वाले लखनऊ में गिरफ्तार
स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने की थी लूटपाट
सीसीटीवी कै मरे में कार नंबर दिखने पर लखनऊ पहुंची पुलिस तो खुलासा