{"_id":"5cf57454bdec2207843c0fe2","slug":"155958996813-fatehpur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करंट से बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घेरा उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थानाक्षेत्र के जवाहर नगर कंजरन डेरा में सोमवार शाम करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-टांडा मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बहुआ विद्युत उपकेंद्र को भी घेरा। बाद में नायब तहसीलदार डा. संतराज सिंह ने मुआवजे के आश्वासन पर घेराव खत्म कराया। शव को पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा गया।
जवाहरनगर कंजरनडेरा निवासी अनीश शेख की बेटी कुलसुम (7) घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची ने पास लगे बिजली के पोल का अर्थ वायर पकड़ लिया। अर्थ वायर में करंट था। बच्ची करंट में चिपक गई, जब तक लोग करीब पहुंचते उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने शव को पहले
बिंदकी-बहुआ मार्ग पर रखकर जाम लगाया। आधा घंटे बाद शव बांदा-टांडा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने पर रात आठ बजे शव उठाकर ग्रामीण उपकेंद्र घेरने पहुंच गए। यहां पर नाराज भीड़ ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। घेराव की सूचना पर नायब तहसीलदार संतराज पहुंचे। विभाग के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने रात नौ बजे शव पुलिस को शव सौंपकर घेराव खत्म किया। थानाध्यक्ष केशलाल वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग के अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो-35-ग्रामीणों को समझाते नायब तहसीलदार
करंट से बच्ची की मौत पर हंगामा
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, नायब तहसीलदार ने समझाया
अमर उजाला ब्यूरो