फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शूटर का दो दिन के लिए रिमांड लेगी पुलिस

शूटर का दो दिन के लिए रिमांड लेगी पुलिस

Mon, 03 Jun 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
शूटर का दो दिन के लिए रिमांड लेगी पुलिस
फतेहपुर। रेलवे फ्रेट कोरीडोर के इंजीनियर अजय कुमार सिंह की हत्या के मामले में शूटर मनीष के रिमांड की सोमवार को सुनवाई होगी। पुलिस दो दिन के लिए शूटर को हिरासत में लेने की मांग कोर्ट से करेगी। उधर, फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दो इंस्पेक्टर और एसपी पीआरओ को थाने से संबद्घ किया गया है। हत्यारोपी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अजय कुमार सिंह इंजीनियर की 14 मई को रेलवे साइट एकारी प्लांट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में फिरोजाबाद हनुमानगंज निवासी आयुष शर्मा ठेकेदार मास्टरमाइंड निकला था। हत्यारोपी बड़े घराने से वास्ता रखता है। लिहाजा पुलिस परिवार पर दबाव बनाने वाले हथकंडे को नहीं अपना पा रही है। ठेकेदार के हाईकोर्ट की शरण में जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

ठेकेदार का गुर्गा कार चालक मनीष जाधव (निवासी जसवंतनगर जिला इटावा) ने सरेंडर किया। शहर के मऊ निवासी लंबू, ठेकेदार के मेठ मुखिया(निवासी पांभीपुर खागा) की गिरफ्तारी हो पाई है। ठेकेदार और फिरोजाबाद दक्षिणी थाने का निवासी सुनील जाधव पुलिस के पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तमाम कयास
विज्ञापन
विज्ञापन


लगा चुकी है। अभी तक सफलता से दूर है। मामले में एसपी कैलाश सिंह ने पूर्व स्वॉट प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय, सर्विलांस सेल प्रभारी अश्वनी सिंह, पीआरओ धीरेंद्र प्रताप सिंह को थरियांव थाने में संबद्घ किए जाने का आदेश जारी किया है। यह केवल इंजीनियर के फरार हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी करेगी। इधर, पुलिस शूटर मनीष जाधव का कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगेगी। रिमांड कम से कम दो दिन के लिए मांगा जाएगा।

===================
स्वॉट टीम प्रभारी की नई टीम गठित की गई
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह ने स्वॉट प्रभारी राजीव सिंह को नई टीम सौंपी है। टीम में कोतवाली से कांस्टेबल पंकज सिंह, इंद्रजीत यादव, पुलिस लाइन से अतुल त्रिपाठी, निशांत यादव, कल्यानपुर थाने से अजय कुमार पटेल को लाया गया है। टीम के सदस्य पहले क्राइम कंट्रोल टीम में काम नहीं किए है। गठित टीम की सफलता आने वाले समय में सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed