फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ऑल सेंटर के ध्यानार्थ: भड़काऊ वीडियो सीओ के सीयूजी से वायरल

ऑल सेंटर के ध्यानार्थ: भड़काऊ वीडियो सीओ के सीयूजी से वायरल

Sat, 01 Jun 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ऑल सेंटर के ध्यानार्थ: भड़काऊ वीडियो सीओ के सीयूजी से वायरल
फतेहपुर। हिंदू संगठन के कई युवकों का अकेले युवक को पीटने का वीडियो एएसपी/सीओ श्रीपाल यादव के सीयूूजी नंबर से शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया। सीओ के नंबर से ऐसा वीडियो वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया में वीडियो खबर के रूप में दिखी। अधिकारी की मानसिकता को लेकर सवाल खड़े होने लगे। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा है।
विज्ञापन

सीओ श्रीपाल जाफरगंज सर्किल के थानों के प्रभारी है। उनका कुछ महीने पहले अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। सीयूजी मोबाइल नंबर से शाम को वीडियो वायरल हुआ। भगवाधारी करीब दस से 15 लोग रोड किनारे एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। पीटे जा रहे युवक को जय श्रीराम के नारे लगाने पर मजबूर कर रहे हैं। वीडियो से तमाम सवाल खड़े हो गए। ऐसा वीडियो किसी व्यक्ति से वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई के दायरे में आ जाता है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट और माहौल बिगाड़ने की मंशा की एफआईआर दर्ज की जाती है। मामला पुलिस अधिकारी का होने के कारण अधिकारी चुप्पी साधे रहे। सीओ ने बताया कि वीडियो किसी ग्रुप में पड़ा रहा है। धोखे में दूसरे ग्रुप में चला गया है। वीडियो से उनका कोई मतलब नहीं है। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


भड़काऊ वीडियो सीओ के सीयूजी से वायरल
- भगवाधारी एक युवक की पिटाई कर जयश्रीराम बोलवा रहे
- सोशल मीडिया में वीडियो देखा जा रहा सर्वाधिक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed