फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   विवाहिता ने घर में लगा ली फांसी, मौत

विवाहिता ने घर में लगा ली फांसी, मौत

Mon, 27 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने घर में लगा ली फांसी, मौत
बहुआ(फतेहपुर)। पति से विवाद के बाद शनिवार रात पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला तो परिवार बेचैन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुरवा गांव निवासी भइयालाल निषाद का पत्नी संगीता (30) से घरेलू बातों को लेकर रात में विवाद हुआ था। झगड़े के बाद भइयालाल रात 12 बजे के बाद घर के बाहर सो गया। परिवार के लोगों की सुबह नींद खुली। संगीता कमरे से बाहर नहीं आई थी। पति ने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में साड़ी के फंदे से पत्नी को छत की धन्नी में लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। शोर शराबे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 100
विज्ञापन


नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन चालू की। कार्यवाहक एसओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से फिलहाल आरोप नहीं लगाए गए हैं। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। परिवार में एक बेटी खुशी व दो बेटे अर्जुन व दीपक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने घर में लगा ली फांसी, मौत
- दस साल पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो



दो पक्षों में रास्ते के विवाद में पथराव
- पक्षों के चार लोग हुए लहूूलुहान
- पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव (फतेहपुर)। दो पक्षों के बीच शनिवार रात लगभग 11 बजे रास्ते व नाली का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। पत्थरबाजी में चार लोगों के सिर फटे हैं। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की और घायलों को मेडिकल कराया।
थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात गांव में एक पक्ष के खालिक, बारिक सगे भाई, भांजा बबलू व रफीक नामजद हुए हैं। दूसरे पक्ष के कासिम और उसका बेटा वसीम, चचेरे भाई नौशाद, इरशाद पुत्र गुलाम नामजद किए गए हैं। एक पक्ष से मोहम्मद गुलाम की पत्नी शमा परवीन, कासिम के सिर फटे हैं। दूसरे पक्ष के खालिक व रफीक सिर फटने से घायल हुए हैं। पक्षों के बीच पुरानी खुन्नस चली आ रही है। एक दूसरे पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, पथराव किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पथराव से इलाके के लोग रात को सहम उठे। छतों में सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि घायलों को मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मवेशी कारोबारी की मौत से परिजनों में कोहराम
- दो बीवियों समेत परिवार का सहारा था
अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मवेशी कारोबारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव में रविवार को शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बाइक में पीछे बैठा साला घायल हो गया। भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर जमकर पीटा।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी सिद्दीक का बेटा नदीम (32) अपने साले प्रतापुर गांव निवासी हसन (18) के साथ बाइक से कस्बे की बाजार कर शनिवार को घर लौट रहे थे। गांव के तिराहे के पास जोनिहां की तरफ से आ रहे खाली ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हसन उछल कर दूर गिरा। उसके जीजा नदीम की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। ग्रामीणोुं ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा। पोस्टमार्टम से गांव शव पहुंचते कोहराम मच गया। मवेशी खरीदने बेचने का नदीम काम करता था। उसकी दो शादी हुई थी। पहली पत्नी गुड़िया से एक चार का साल बेटा हैदर है। दूसरी पत्नी गुलफ्सा से तीन साल का अरशद और बेटी आयशा है। उसका बड़ा भाई शमी और पिता बीमार रहते हैं। परिवार का इकलौता सहारा था। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


बाइक सवारों ने युवती को अगवा किया
अमौली। जंगल से घर लौट रही बड़ी बहन को धमकाने के बाद बाइक सवार छोटी बहन का अपहरण कर ले गए। पीड़ित के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सगी बहनें शनिवार देर शाम जंगल से लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव का दीपू अपने एक साथी संग बहनों को रोक लिया। छोटी बहन का हाथ पकड़ कर बाइक में घसीट कर बैठाने लगा। बड़ी ने विरोध किया। तभी उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। एसओ कैलाश नाथ ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed