{"_id":"5ce6f944bdec22076b5f009d","slug":"155864101412-fatehpur-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जहानाबाद के लहुरीसराय गांव में गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे जीत भाजपाइयों के जश्न के बीच कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सीने में लगी है। हमलावर भाग निकले। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस परिवार से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान ने चुनावी खुन्नस में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव निवासी सुरेश सचान के बेटे अनूप (25) का अमौली मार्ग पर लहुरीसराय फटहा बंबा पुलिया के पास चाय-नाश्ते का होटल है। दादा फूल सिंह ने बताया कि सुरेश शाम को होटल से घर आए थे। होटल में भीड़ होने के कारण अनूप को देर हो रही थी। लहुरीसराय से रात लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक अचानक घर पहुंचा। उसने बताया कि अनूप को गोली मार दी गई है। वह लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मौके
पर ही भतीजे अनूप को मृत पाया गया। आरोप है कि होटल के पास बीजेपी प्रत्याशी के जीतने की खुशी में पटाखे दागे जा रहे थे। हर्ष फायरिंग भी कुछ लोग कर रहे थे। इस दौरान भतीजे की तीन चार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान ने बताया कि वह सुरेश के साथ बुढ़वा गांव में बचपन में साथ पढ़ते थे। उनके चुनाव में सुरेश और परिवार के लोगों ने भरपूर सहयोग किया है। परिवार की कोई रंजिश नहीं है। घटना के पीछे चुनावी खुन्नस हो सकती है। उन्होंने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। थानेदार सुरेश सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों का जिक्र आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हर्ष फायरिंग की तस्दीक करने वाला कोई नहीं मिला है।
विज्ञापन
बुढ़वा गांव के सुरेश सचान का बेटा अनूप परिवार का इकलौता चिराग था। छोटा होटल होने के बाद भी ठीक ठाक दुकानदारी थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का हाल बेहाल हो गया। मां कुंती देवी और बहन शानू शव से लिपट कर रोती बिलखती रही। एक बड़ी बहन मानू है। जिसकी गाजियाबाद में शादी हुई थी। बुढ़वा गांव के कई परिवार के लोग घरों में ताले बंद कर मौके पर पहुंचे।
कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की गोली मारकर हत्या
फतेहपुर में गुरुवार रात भाजपाइयों के जश्न में तीन-चार अज्ञात हमलावरों पर आरोप
चाय-नाश्ता का होटल संचालक था, प्रत्याशी ने घटना के पीछे चुनावी खुन्नस बताया
अमर उजाला ब्यूरो