फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लोहे के गेट पर झूल रहा था मासूम, आ गई मौत

लोहे के गेट पर झूल रहा था मासूम, आ गई मौत

Wed, 22 May 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
लोहे के गेट पर झूल रहा था मासूम, आ गई मौत
असोथर (फतेहपुर)। बेरुई गांव के बाहर रिजवान बाग में लोहे के गेट का पिलर ढह गया। मलबे में दबकर सात साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रिजवान बाग में गांव के बच्चे अक्सर खेला करते हैं। मंगलवार को गांव निवासी अरविंद लोधी का बेटा अनुज (7) व बेटी दुलारी, पड़ोसी लवकुश का बेटा शिवा लोहे के गेट पर झूला झूल रहे थे। कमजोर होने के कारण अचानक लोहे के गेट का पिलर ढह गया। ईंट के मलबे में अनुज के दब जाने से बहन दुलारी चीखने लगी। चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे। मलबे के बीच से अनुज को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसान अरविंद लोधी के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। अनुज तीसरे नंबर का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed