{"_id":"5c6da40bbdec22297827b8c7","slug":"151550689291-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के घर में नगदी, जेवर समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल के घर में नगदी, जेवर समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। लेखपाल के घर में मंगलवार की रात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मेन गेट की ग्रिल काटकर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी, ब्रीफकेस के लॉक तोड़कर नगदी और जेवर सहित लाखों की सामान लेकर चंपत हो गए। दो मंजिल मकान में फिल्मी तर्ज पर चोर साड़ियां जोड़कर कर उतरकर भाग निकले। सुबह लोगों ने ऊपरी मंजिल से साड़ी लटकती देखी तो घटना की जानकारी गृहस्वामी को दी। पीड़ित ने तहरीर में करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी होने का उल्लेख किया है।
नगर के ललौली रोड नई कॉलोनी निवासी अजीत उमराव लेखपाल हैं। वर्तमान में बिंदकी तहसील क्षेत्र में तैनात हैं। वह मूल रूप से जाफरगंज थाने के पिरवाजपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी मंजू देवी उमराव बच्चों के साथ कई दिन से बाहर गई हुई हैं। लेखपाल मंगलवार की देर शाम अपने गांव किसी बारात में गए थे। इधर रात को सूना घर देख चोरों ने मेन गेट पर ऊपर लगी ग्रिल काट दी। चोरों ने हर कमरे की तलाशी ली और जहां पर भी
ब्रीफकेस व बक्से रखे थे उनके लॉक व ताले तोड़कर सामान निकाल लिया। जाते समय चोर मेन गेट से नहीं निकले और दूसरी मंजिल में घर से ही निकाली गई कई साड़ियां जोड़कर उसी के सहारे नीचे उतर गए। सुबह लेखपाल के बड़े भाई देवराज उमराव जो कि बड़ौदा ग्रामीण बैंक खजुहा में कैशियर हैं मकान से लटकती साडियां देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। गेट के अंदर देखा तो गेट के ऊपर का ग्रिल कटी थी। उन्होंने छोटे भाई को सूचना दी। पीड़ित के पहुंचने पर वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि तहरीर की छानबीन की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो-31 चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
लेखपाल के घर में लाखों की चोरी
मेन गेट के ऊपर की ग्रिल काटकर अंदर घुसे चोर
दूसरी मंजिल से साड़ियां जोड़कर नीचे उतरे
अमर उजाला ब्यूरो