फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नलकूप में फ्यूज जोड़ते समय करंट लगा, मौत

नलकूप में फ्यूज जोड़ते समय करंट लगा, मौत

Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
नलकूप में फ्यूज जोड़ते समय करंट लगा, मौत
खखरेरू। क्षेत्र के डडिया ग्राम में शुक्रवार सुबह निजी नलकूप में फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। साथ मौजूद भतीजे के शोर मचाने पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


गांव निवासी पंचीलाल (30) पुत्र ब्रजमोहन निषाद शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे धान के खेत में पानी लगाने गया था। साथ में दस साल का भतीजा दयाल भी था। दयाल ने बताया कि ट्यूबवेल के कटआउट का फ्यूज
विज्ञापन


तार जल गया था। चाचा कटआउट के फ्यूज वायर को ठीक कर रहे थे। जोड़ते समय अचानक करंट लगने से चीख पड़े और बेहोश हो गए। चाचा को गिरते देख वह घबरा गया और शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा। थोड़ी ही देर में काफी लोग आ पहुंचे। तब तक चाचा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मां गोलनिया, पत्नी गीता देवी रो-रोकर बदहाल दिखीं। पंचीलाल के दो नाबालिग बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 19- कस्बे के डडिया गांव में रोते-बिलखते परिजन।
20- फाइल फोटो पंचीलाल

करंट लगने से युवक की मौत
कस्बे के डडिया गांव में नलकूप का फ्यूज जोड़ते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed