फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गैंगवार की खबर पर हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान को दबोचा

गैंगवार की खबर पर हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान को दबोचा

Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गैंगवार की खबर पर हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान को दबोचा
हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान को दबोचा
विज्ञापन

लाइसेंसी एक रायफल, एक बंदूक व ढेरों कारतूस मिली
कई हत्या, बूथ कैप्चरिंग समेत संगीन मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
गाजीपुर थाने के खेसहन गांव में गैंगवार की तैयारी में शस्त्रधारियों के घूमने की खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। उसने मौके से असलहे और भारी संख्या में कारतूस बरामद किया है। पुलिस को देखकर कई आरोपी भाग निकले। कई असलहे नागालैंड राज्य के नाम पते से बनवाए गए थे, जो निरस्त हो चुके हैं।
थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी पूर्व प्रधान मन्ना दुबे के अपने कई साथियों संग असलहों के साथ गांव में घूमने की पुलिस को खबर लगी। पुलिस के गांव पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। पुलिस को मन्ना दुबे के पास एक रायफल, दो नाली बंदूक 76 कारतूस मिला। आरोपी के चार-पांच साथी मौके से भाग निकले। आरोपी मन्ना और उसके भाई नन्हा दुबे पर कई मर्डर, बूथ कैप्चरिंग समेत कई संगीन अपराधों के चार्ज हैं। उनके घर में कई बार प्रधान पद भी रहा है। कुछ सालों से दोनों भाई और परिवार के लोग शांत थे। गांव में विपक्षी गुट भी ताकतवर हो गया है। दूसरे गुट से कुछ कहासुनी होने की बात पर यह असलहे निकले थे। जिसके बाद पुलिस पहुंची और बरामदगी हुई। मन्ना दुबे के साथ बरामद शस्त्र लाइसेंसी बताए गए हैं। एसओ धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मन्ना दूबे की हिस्ट्रीशीट थाने से खुली है। उनका कहना है कि असलहों का लाइसेंस नागालैंड से मिला था। वह निरस्त भी हो चुका है। वरिष्ठ अफसरों से राय ली जा रही है। मामले में मन्ना दुबे का बहनोई फरार है।
विज्ञापन


इनसेट...
हमलावरों का शांति भंग में चालान
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने सुशील कुमार उर्फ छोटू, दुर्गेश कुमार उर्फ चंदन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। यह सदर कोतवाली के केशवपुर निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ जमीन के विवाद में मारपीट करने का आरोप था। विपक्षी पर दस दिन पहले आरोपियों ने हमला किया था। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed