{"_id":"a306cb85079a1b9db2db24520cad5230","slug":"15-lakh-stolen-from-the-home-of-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर से 15 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के घर से 15 लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
बकेवर कस्बे के प्रमुख व्यवसायी के घर में छत के
विज्ञापन
रास्ते से घुसे चोरों ने बीस हजार रुपये नगदी समेत लगभग 15 लाख रुपये के
जेवरात पार कर दिए। दो जगह चोरी का प्रयास करने वाले चोरों को एक महिला के
घर से एक हजार रुपये हाथ लगे। जबकि चोर दुकान की कुंडी काटने में कामयाब
नहीं हो सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार रात कस्बे के किराना व्यवसायी एवं डीसीएम मालिक पिंटू गुप्ता पुत्र स्व. पुत्तन लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ पुराने मकान में रात साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद सामने बने दूसरे नए मकान की छत पर सो गए।
तभी चोर पुराने मकान में दीवार के सहारे छत पर चढ़कर जीने से नीचे उतरे और वहां रखी अलमारी व बक्सों को खोलकर बीस हजार नगदी सहित सोने व चांदी के 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।
सुबह घटना की जानकारी होते ही कस्बे में सनसनी फैल गई। दस मीटर की दूरी पर पिकेट ड्यूटी लगी होने के बावजूद भी चोर घटना को अंजाम देकर चले गए।
इससे आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता और भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भुक्तभोगी व्यवसायी पिंटू गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में 20 हजार रुपये नगद समेत 15 लाख के जेवरात चोरी होने की लिस्ट दी है।
चोरों ने पड़ोसी सोमवती तिवारी पत्नी स्व. बब्बू तिवारी के घर की कुंडी तोड़कर एक हजार नगदी पार कर दी। जबकि संजय सोनी ज्वैलर्स की दुकान से कुंडी काटने का असफल प्रयास किया। बकेवर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। चोरों का शीघ्र पता लगाकर माल बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।