फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रिटायर्ड दरोगा के घर लाखों की चोरी

रिटायर्ड दरोगा के घर लाखों की चोरी

Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा के घर लाखों की चोरी
फतेहपुर। चोरी की वारदातों पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम है। अब रिटायर्ड दरोगा के घर में घुसकर चोर करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी रामकिशोर पुष्कर पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे अनिल और सुनील हैं। अनिल दिल्ली में परिवार संग रहता है। मकान के एक हिस्से के दो कमरों में अनिल की गृहस्थी रखी थी। भाई सुनील ने बताया कि छोटे भाई के कमरों में ताले बंद रहते हैं। बरामदे में बाइक ,स्कूटी खड़ी रहती है।
विज्ञापन


वह पिता के साथ कमरे में सो रहा था। पत्नी और बच्चे छत पर सोए थे। इंटर का छात्र बेटा अनुराग सिंह गौतम सुबह कोचिंग जाने के लिए स्कूटी निकालने पहुंचा। तभी उसने बरामदे का ताला टूटा देखकर सूचना दी। उन लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे तो भाई के कमरों के ताले टूटे थे। पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह जांच करने आए। चोरों ने दोनों कमरों के ताले तोड़ डाले थे। एक कमरे में रखी अलमारी का सामान बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


निकला पड़ा था। बेड, श्रृंगारदान का सारा सामान बाहर पड़ा था। अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर के डिब्बे, कीमती साड़ियां, कपड़े, तांबे, पीतल के बर्तन चुरा ले गए हैं। इसके अलावा तीन सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, कान के दो जोड़ी झुमकी, चांदी के जेवरात करीब पांच लाख का माल था। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।

फोटो संख्या एवं परिचय
16- चोरों ने कुछ इस तरह खाली कर दी अलमारी। अमर उजाला

रिटायर्ड दरोगा के घर लाखों की चोरी
तीन ताले तोड़कर अलमारी तक पहुंचे, जेवर, बर्तन व कीमती कपड़े चुराए
शहर के अंबेडकर नगर मोहल्ले में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed