{"_id":"59f0dc8c4f1c1b9f678b765e","slug":"141508957324-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से चंद कदम दूर दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी से चंद कदम दूर दुकान में चोरी
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। चौकी से चंद कदम दूर स्थित दुकान में मंगलवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने छानबीन की।
कल्यानपुर थाने के हरसिंहपुर गांव निवासी कृष्णपाल सिंह उर्फ सोनू की चौडगरा बिंदकी रोड पर कई दुकानें हैं। उनकी एक दुकान में किराना स्टोर है। वह बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे की दीवार में सेंध लगी है। दुकान के अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा था। नकदी से भरा गोलक भी टूटा था।
उन्होंने बताया कि गोलक में करीब बीस हजार रुपये थे। इसके अलावा करीब पचास हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। इसी इलाके में पांच दिन पहले कपड़े की दुकान में चोरी हुई थी। चोरी का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया था। पकड़े गए आरोपी ने साथी का नाम कबूला था, जिसे पुलिस नहीं गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन
चौकी से चंद कदम पर लगातार चोरियां होने इलाकाई लोगों में हड़कंप मचा है। चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी ने मंगलवार को ही चार्ज लिया है। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
10-चौडगरा के पास दुकान में लगी सेंध।
चौकी से चंद कदम दूर दुकान में चोरी
सेंध लगाकर हजारों रुपये का माल ले गए चोर