{"_id":"5c8aa881bdec2214161d4f0a","slug":"131552590977-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में खेत गई नवविवाहिता को खींचा, जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। खेत गई नवविवाहिता को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया। महिला को धमका कर उसके जेवरात उतरवा लिए। पीड़ित महिला ने घर जाकर परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता चौथी पर अपने मायके आई थी। गुरुवार की सुबह शौच के लिए जंगल गई थी। गांव के रहने वाले युवक जयकांत ने बदनीयती से उसे दबोच लिया। प्रयास के बाद जब युवक दुष्कर्म करने में सफल नहीं हुआ, तो महिला के साथ छीना झपटी की और उसके सोने का मंगलसूत्र और चांदी की हाफ पेटी निकाल कर भाग गया। महिला रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजन महिला को लेकर पुलिस के पास कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बलात्कार के प्रयास और लूट के मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लूट जैसी घटना नहीं है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।