फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सवा माह बाद किशोरी से दुष्कर्म की जांच शुरू

सवा माह बाद किशोरी से दुष्कर्म की जांच शुरू

Tue, 23 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सवा माह बाद किशोरी से दुष्कर्म की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। राज्य महिला आयोग के आदेश पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप की सवा महीने के बाद सीओ ने जांच शुरू की है। सीओ ने मामले में पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (15) की मां ने महिला आयोग से 13 दिसंबर को शिकायत की थी। उसका आरोप है कि पड़ोसी परिवार के लोग अक्सर उन लोगों को परेशान करते थे। खुन्नस के चलते करीब दस लोग सात दिसंबर को घर में घुस आए थे। आरोपियों में दो युवक उसकी बेटी को कमरे में उठा ले गए थे। वहीं, अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद महिला आयोग से शिकायत की थी। आयोग के निर्देश पर थरियांव सीओ एसपी मलिक ने पीड़िता को कार्यालय बुलाया। महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed