फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मौरंग खनन में निपट गए धाता एसओ

मौरंग खनन में निपट गए धाता एसओ

Tue, 26 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
मौरंग खनन में निपट गए धाता एसओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ। मौरंग के अवैध खनन प्रकरण पर धाता एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया। बिंदकी कोतवाल पर यही कार्रवाई रेहान हत्याकांड में हुई। कल्याणपुर एसओ पर कार्रवाई की तलवार डीजीपी के कार्यक्रम के दौरान एक वांछित शख्स की मौजूदगी को माना जा रहा है।

धाता एसओ राजेश कुमार सिंह पर मौरंग के अवैध खनन को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। आठ दिन पहले डीएम कुमार प्रशांत और एसपी श्रीपर्णा गांगुली के औचक निरीक्षण में खनन का सच सामने आने के बाद हल्का लेखपाल और कानूनगो को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस की भूमिका को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। इसकी चपेट में फिलहाल धाता एसओ आए हैं। अभी इस मामले में कई और पर गाज गिरने के आसार हैं। इधर, एक के बाद एक हो रहे अपराध के बावजूद बचते चले आ रहे बिंदकी कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी पर रेहान अपहरण व हत्याकांड भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणपुर एसओ गणेश प्रसाद अपराध नियंत्रण में तो नहीं निपटे, अलबत्ता उन्हें डीजीपी सुलखान सिंह के कार्यक्रम में एक वांछित की मौजूदगी ले डूबी। इन तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उधर, आईजीआरएस प्रभारी घनश्याम पांडेय को जहानाबाद का नया थानेदार बनाया गया है। जहानाबाद में रहे अनंत प्रसाद तिवारी को बिंदकी कोतवाल बनाकर भेजा गया है। सदर कोतवाली में एसएसआई रहे सुभाष कुमार यादव को धाता थाना प्रभारी बनाया गया है।


पीआरओ अरविंद सिंह गौर को कल्याणपुर थाने का प्रभार दिया गया है। एसपी श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त रखने के लिए फेरबदल किया गया है।

मौरंग के अवैध खनन में निपटे धाता एसओ
बिंदकी कोतवाल पर गिरी रेहान हत्याकांड की गाज
तीन थाना और कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed