{"_id":"59f380984f1c1bb6678b7e60","slug":"131509130392-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से आहत चालक ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से आहत चालक ने खुद को आग लगाई
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कई महीने का बकाया मांगने पर ट्रैक्टर चालक की उसके मालिक ने शुक्रवार को पिटाई कर दी। पिटाई से आहत चालक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा गांव निवासी दयाराम का बेटा श्यामू (34) ट्रैक्टर चालक है। दयाराम ने बताया कि बेटा करीब नौ माह से गांव के रिंकू पटेल का तीन हजार रुपये महीने में ट्रैक्टर चलाता था। कई माह से बेटे को तनख्वाह नहीं मिली थी। आर्थिक परेशानी होने पर बेटा सुबह मालिक के घर गया।
रुपये मांगने पर ट्रैक्टर मालिक नाराज हो गया। आरोप है कि मालिक ने बेटे को अपशब्द कहे और लात घूंसों से जमकर पीटा। धमकी देकर घर से भगा दिया। बेटा घर लौटा और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। यह देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक रिंकू पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पिटाई से आहत चालक ने खुद को लगाई आग
ट्रैक्टर मालिक पर पीटने का लगाया आरोप
पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट