{"_id":"59f380914f1c1bcd538b9994","slug":"131509130385-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का एटीएम बदल 4500 रुपये उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान का एटीएम बदल 4500 रुपये उड़ाया
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। एटीएम बूथ पर किसान का रुपये निकालने में मददगार बना शख्स धोखेबाज निकला। किसान को साढ़े चार हजार रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अरईपुर घेरवा गांव निवासी बुद्धू लाल बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक हैं। वह खजुहा स्थित एसबीआई के एटीएम में शुक्रवार शाम रुपये निकालने गए थे। उन्हें एटीएम से रुपये निकालने की कम जानकारी है। बूथ पर खड़े युवक से उन्होंने मदद मांगी। इस पर युवक ने मदद कर दस हजार रुपये निकालकर दे दिया।
वह एटीएम बूथ से कुछ दूर ही पहुंचे थे तभी उनके मोबाइल पर दूसरा मैसेज आ गया। इसमें साढ़े चार हजार रुपये निकाल लेने का पता लगा। किसान ने अपना एटीएम चेक किया। एटीएम कार्ड बदला हुआ था।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का कोड उसी शख्स के सामने डाला था। वे दौड़कर एटीएम के पास पहुंचे, लेकिन टप्पेबाज गायब हो चुका था। उन्होंने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज रामू यादव ने बताया कि शनिवार को बैंक खुलने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखेेंगे।