फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अमौली बस स्टैंड में गिरा हाईटेंशन तार, भगदड़, दो घायल

अमौली बस स्टैंड में गिरा हाईटेंशन तार, भगदड़, दो घायल

Mon, 05 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमौली बस स्टैंड में गिरा हाईटेंशन तार, भगदड़, दो घायल
अमौली (फतेहपुर)। प्राइवेट बस स्टैंड में रविवार सुबह अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर टिनशेड पर गिर पड़ा। वह जलने लगा और लोहे के पिलर के सहारे गीली जमीन तक करंट फैल गया। करंट का झटका लगने से मौके भगदड़ मच गई। दो लोग गिरकर घायल हो गए। चंद मिनट पहले ही यहां से सवारियों से भरी बस फतेहपुर के लिए निकली थी। तब गिरता तो कइयों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन


जर्जर तार होने की शिकायत के बाद भी उसे न बदले जाने से लोगों में गुस्सा रहा। सूचना पर पहुंची चांदपुर थाने की पुलिस ने लोगों का गुस्सा शांत कराया। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई यह घटना सुबह नौ बजकर 25 मिनट की है। हाईटेंशन लाइन का तार पास की दुकान के टिनशेड पर टूट कर गिरा। स्पार्किंग के चलते टिनशेड
विज्ञापन


जलने लगा। सवारियों व आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। यहां से हर 35 मिनट में प्राइवेट बस सवारी भरकर निकलती है। चंद मिनट पहले ही जहानाबाद से सवारियां भरकर यहां आई एक बस फतेहपुर के लिए निकली थी। तार की स्पार्किंग के चलते टिन शेड को जलता देेख ऐसी भगदड़ मची कि एक-दूसरे को धक्का देते
विज्ञापन
विज्ञापन



हुए लोग बचने के लिए सुरक्षित जगह की ओर भागे। जिस टिनशेड पर तार गिरा था, वह लोहे के पिलर के सहारे खड़ा था। पिलर के नीचे ओर पानी भरा होने की वजह से जमीन गीली थी। इससे करंट गीली जमीन तक फैल गया। करंट लगने का आभास होते ही कई लोग भागे। वहीं गिर जाने से बस मालिक अवधेश वाजपेयी व राहगीर राजू करंट की चपेट में आ गए। बाद में इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। भगदड़ व करंट के चलते करीब छह लोग चुटहिल हुए।

जहानाबाद में 23 अक्तूबर 2012 में बिजली विभाग की लापरवाही से घटना हुई थी। तब सवारियों से भरी एक बस पर बिजली का हाईटेंशन लाइन तार टूटकर गिर गया था और बस जल गई थी। जहानाबाद बसअड्डे में दोपहर के वक्त यह घटना हुई थी। हादसे में दस लोगों की मौत हुई थी और करीब 25 लोग घायल हुए थे। अमौली बस अड्डे की इस घटना ने लोगों के जेहन में छह साल पुरानी घटना याद करा दी। इसे सोच कर लोग सिहर उठे।
अमौली बस स्टैंड काफी भीड़ भाड़ का इलाका है। रविवार होने की वजह से यहां घटना के वक्त कम लोग थे। यहां प्रमुख रूप से सेंट्रल बैंक और बाजार है। अन्य दिन में बैंक खुला होने पर सुबह से आसपास काफी भीड़ हो जाती है। वहीं शनिवार व मंगलवार को यहां घनी बाजार लगती है।

कोट्स-
विभाग को तार बदलवाने के लिए पिछले साल ही तत्कालीन जेई ने इस्टीमेट भेजा था। तार काफी वक्त से जर्जर है। रिमाइंडर भी कराया जा चुका है। रविवार को सूचना आते ही लाइन में सप्लाई बंद कराई गई। जल्द ही नए तार लगवाए जाएंगे। बंशीधर-जेई अमौली उपकेंद्र

फोटो संख्या एवं परिचय
4 - करंट की चपेट में आने दुकान का जला टीनशेड
5 - घायल अवधेश बाजपेई

अमौली बस स्टैंड पर गिरा हाईटेंशन तार, भगदड़, दो घायल
टिनशेड जला, पिलर के सहारे गीली जमीन तक फैला करंट
मौत के झपट्टे से चंद मिनट पहले निकल गई थी सवारियों से भरी बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed