{"_id":"597ccd4b4f1c1b1c088b46f7","slug":"121501351243-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला बालक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में उतराता मिला बालक का शव
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में उतराता मिला बालक का शव
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में घनी आबादी वाले मोहल्ले मसवानी निबाहरा में प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब में शनिवार की शाम 10 साल के बच्चे का शव उतराता मिला। इस पर चरवाहों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी।
चमरकलिया तालाब के बाहर पुलिस को पठानी शूट और टोपी मिली है। कपड़े बालक के ही होने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बच्चा नहाने के लिए तालाब में उतरा होगा। इसके बाद वह डूब गया। दूसरी ओर कुछ लोग वारदात होने का भी शक जता रहे हैं। पुलिस ने मसवानी, कालिकन रोड, पक्का तालाब, बेलदरइया में लोगों को खबर देकर बुलाया था। कोई भी पहचान नहीं कर सका।
शव करीब दो दिन पहले का मालूम पड़ रहा है। पानी में डूबे रहने से शव फूल गया था।
चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि शव को डंडे के सहारे से बाहर निकाल लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिछले कुछ दिनों में किसी बच्चे के लापता होने की सूचना भी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
- इलाकाई लोगों की लगी भीड़, हत्या का भी अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो