फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फोटो संख्या एवं परिचय 21-43-53

फोटो संख्या एवं परिचय 21-43-53

Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय  21-43-53
असोथर (फतेहपुर)। जूनियर हाईस्कूल में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक ने गुरुवार को एक छात्रा से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। पता चलने पर ग्रामीणों ने घेर लिया, पिटाई की। इस पर वह दूसरे की कार में बैठकर भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद देर शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



घटना असोथर थाने के हसवा ब्लाक के कु सुंभी गांव के जूनियर हाईस्कूल की है। अयाह गांव के मूल निवासी राजीव मिश्रा उर्फ प्रभुजी शहर के जिला पूर्ति कार्यालय के पीछे रहते हैं। वह प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। बेटी को सुबह नौ बजे जूता मोजा वितरण के लिए प्रधानाध्यापक ने ऑफिस में दूसरे बच्चों के साथ बुलाया था। ऑफिस से सारे बच्चों को भगा दिया। बेटी के अकेले होने पर
विज्ञापन


अश्लील हरकत करने लगा। रेप के प्रयास होने पर बेटी ने चीख पुकार मचाई। उसका मुंह दबाकर रिवाल्वर तान दिया। बेटी को जान से मारने की धमकी दीे। शोर सुनकर ऑफि स की खिड़की से बच्चे देखने लगे। तभी छात्रा को छोड़कर प्रधानाध्यापक बच्चों को दौड़ाने पहुंचा। मौका पाकर छात्रा घर पहुंची और आपबीती बताई। छात्रा के पिता और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ग्रामीणों को धमकाने लगा और रिवाल्वर निकाल कर
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने घेरकर प्रधानाध्यापक की पिटाई की। इसी बीच दूसरे शिक्षक की कार में बैठकर आरोपी भाग निकला। कार से ग्रामीण कल्लू समेत तीन लोग चुटहिल हुए हैं। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट, एसएसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू की गई है। उधर, बीएसए शिवेंद्र सिंह ने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर आरोपी प्रधानाध्यापक का कहना है कि उसे राजनैतिक रंजिश के चलते फंसाया जा रहा है।
छेड़छाड़ में प्रधानाध्यापक की पिटाई, निलंबित
- विरोध करने पर छात्रा को रिवाल्वर तानकर धमकाया
- पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed