फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कुटी के बाबा की संदिग्ध हालात में मौत

कुटी के बाबा की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कुटी के बाबा की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कुटी के बाबा की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके में पहुंचे। पुलिस ने मौत स्वाभाविक मानकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी लालबाबा (58) करीब दो साल से कल्यानपुर थाने के साईं गांव में हीरानंद कुटी के बाबा के रूप में रहते थे। उनकी रात को अचानक मौत हो गई। किसी ने बाबा की हत्या कर देने की सूचना पुलिस को दी। सीओ अभिषेक तिवारी, थानेदार अरविंद सिंह गौर, चौडगरा चौकी इंचार्ज आरके यादव मौके पर पहुंचे। बाबा के करीबी सोनू अवस्थी से पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी। भाई नवल कुमार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस मौके से वापस लौट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा के पास लोग झाड़फूंक कराने आते थे। बाबा कुटी में मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करता था। कुटी के आसपास जुआ और अवैध शराब के कई अड्डे हैं। अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। अराजकतत्व, बाबा के साथ घटना कर सकते हैं। थानेदार ने बताया कि बाबा बीमार रहता था। बीमारी से मौत होने का पता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुगौली मंदिर के बाबा की हत्या का खुलासा नहीं
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव के मंदिर में करीब छह माह पहले बाबा की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कयास लगाए गए थे कि मंदिर में बदमाश लूटपाट के लिए घुसे थे। विरोध करने पर बाबा की हत्या कर फरार हुए होंगे। उनकी हत्या में कौन शामिल था, इसका खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed