Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police crack down on polluting vehicles: 1,650 fines issued and 64 vehicles impounded in five days

Sonipat News: प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, पांच दिन में 1650 चालान, 64 वाहन जब्त

Fri, 06 Nov 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on polluting vehicles: 1,650 fines issued and 64 vehicles impounded in five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए पुलिस की तरफ से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ग्रैप-2, सीएक्यूएम और विंटर एक्शन प्लान 2026-27 के तहत दिल्ली सीमा से सटे प्रमुख मार्गों और प्रवेश बिंदुओं पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान के शुरुआती पांच दिनों में पुलिस ने यातायात एवं प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 1650 चालान काटे हैं, जबकि 64 वाहनों को जब्त किया है।

पहले दिन सबसे ज्यादा कार्रवाई, 543 वाहनों के चालान
पुलिस की ओर से 1 नवंबर से शुरू किए गए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार 1 नवंबर को 543 चालान काटकर 41 वाहन जब्त किए गए। 2 नवंबर को 265 चालान और आठ वाहन जब्त किए। 3 नवंबर को 316 चालान काटे गए और चार वाहन जब्त किए गए। वहीं, 4 नवंबर को 320 चालान काटकर छह वाहनों को जब्त किया गया। 5 नवंबर को शाम पांच बजे तक 206 चालान काटकर पांच वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली सीमा पर 24 घंटे पहरा, शिफ्टों में तैनात पुलिसकर्मी
पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर दिल्ली सीमा से जुड़े प्रमुख रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी सिंह ने संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात अधिकारियों को ग्रैप के प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नाकों पर पुलिसकर्मियों की अलग-अलग शिफ्टों में दिन-रात तैनाती की गई है, ताकि वाहनों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा सके। अभियान के दौरान बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी), निर्धारित मानकों से अधिक धुआं छोड़ने वाले और निर्धारित अवधि पूरी कर चुके डीजल-पेट्रोल वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों की अवैध ढुलाई और प्रतिबंधित वाहनों पर भी नजर
पुलिस की निगरानी केवल प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों तक सीमित नहीं है। दीपावली के मद्देनजर पटाखों की अवैध ढुलाई रोकने, अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों और अंतरराज्यीय बसों पर लागू प्रवेश प्रतिबंधों की भी जांच की जा रही है। नियमों के तहत छूट प्राप्त इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 डीजल वाहनों से संबंधित प्रावधानों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई पर उठाया था सवाल
कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष कमल दिवान ने आरोप लगाया है कि दिल्ली महारैली से घबराकर सरकार ने पुलिस के माध्यम से कार्यकर्ताओं के वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करवाई। 1 नवंबर को मुरथल, सेक्टर-7 चौक सहित दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर बसों और निजी वाहनों को घंटों रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कार्रवाई का डाटा सार्वजनिक नहीं किया। वीरवार को पुलिस ने डाटा सार्वजनिक कर दिया।


-वाहन चालकों को वैध दस्तावेज और पीयूसी प्रमाणपत्र साथ रखना चाहिए, निर्धारित लेन में चलना चाहिए, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें और नाकों पर पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोनाक्षी सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed