Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meta's alert saved a young man's life; police arrived within 12 minutes.

Kanpur News: मेटा के अलर्ट ने बचाई युवक की जान, 12 मिनट में पहुंची पुलिस

Fri, 06 Nov 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Meta's alert saved a young man's life; police arrived within 12 minutes.
कानपुर। गर्लफ्रेंड के बातचीत बंद करने से मानसिक तनाव में आए 21 वर्षीय युवक ने बुधवार रात डाई पीकर आत्महत्या की कोशिश का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने कानपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ककवन थाने की टीम 12 मिनट में युवक के घर पहुंच गई। कमरे में बेसुध मिले युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

ककवन थाना क्षेत्र निवासी युवक पशु फार्म में मजदूरी करता है। पुलिस के मुताबिक, वह एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। अचानक युवती ने बातचीत बंद कर दी तो वह तनाव में आ गया। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

रात 10:23 बजे मेटा ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल से अलर्ट भेजा। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर सेंटर की टीम ने मेटा से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस कर कानपुर पुलिस को सूचना दी। ककवन थाने के उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, अमित सहाय और आरक्षी अनिल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर परिजन को पोस्ट की जानकारी दी और युवक को अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने पुलिस को अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में 4186 लोगों की बचाई जान
यूपी पुलिस और मेटा के बीच 2022 से यह व्यवस्था लागू है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट मिलने पर मेटा पुलिस मुख्यालय को ई-मेल और फोन से अलर्ट भेजता है। एक जनवरी 2023 से 31 अक्तूबर 2026 तक ऐसे अलर्ट पर सक्रियता दिखाकर पुलिस 4186 लोगों की जान बचा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed