फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शोहदे की धमकी, दस साल नहीं छोड़ेगा पीछा

शोहदे की धमकी, दस साल नहीं छोड़ेगा पीछा

Wed, 30 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शोहदे की धमकी, दस साल नहीं छोड़ेगा पीछा
शोहदे की धमकी, 10 साल तक नहीं छोड़ेगा पीछा
विज्ञापन


फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय शादीशुदा महिला एक पखवारे से गांव के शोहदे से परेशान है। वह महिला से अश्लील हरकतें कर परेशान करता है। अब शोहदे ने महिला को 10 साल तक पीछा न छोड़ने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि गांव का एक युवक घर के सामने बैठकर उसे घूरता है। वह अश्लील इशारे कर परेशान करता है। करीब 15 दिन से खेत पर आने-जाने के दौरान पीछा कर रहा है। उसके साथ कुछ लोग भी रहते हैं। जंगल में चारा काटते वक्त यह अश्लील फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन


उसने मंगलवार को शोहदे को पीछा करने से मना किया। इस पर उसने गंदी बातें करते हुए दस साल तक पीछा न छोड़ने की धमकी दी। इससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित है। शोहदे के आगे-पीछे लगे रहने से लोग उसे गलत समझने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अरविंद कुमार गौतम का कहना है कि तहरीर आई है। शोहदे की तलाश के लिए पुलिस भेजी गई है। युवक को जांच के लिए बुलाया है। संतोषजनक जवाब न मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

- एक पखवारे से महिला परेशान, तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed