फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गोलीकांड में दस लोगों पर एफआईआर दर्ज

गोलीकांड में दस लोगों पर एफआईआर दर्ज

Tue, 19 Mar 2019 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
गोलीकांड में दस लोगों पर एफआईआर दर्ज
किशनपुर (खागा)। मोबाइल टॉवर में तैनात युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

गुरवल के टॉवर में तैनात टावर कर्मी बुद्धसेन उर्फ कल्लू पुत्र रामरूप सिंह रविवार की रात बिजली जाने के बाद जब टावर का जनरेटर चलाने गया था तो उस पर फायरिंग की गई। हमले में कल्लू के शरीर में पैर से लेकर पीठ
विज्ञापन


तक छर्रे लगे। कल्लू के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े तब वहां से आरोपी भाग निकले। एक हमलावर खेत में फंसी तारों से उलझकर गिर गया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान उदय राज उर्फ बोड्डी पुत्र धर्मराज के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और घायल को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल्लू का कानपुर में इलाज हो रहा है। परिजनों ने बताया कि पीठ में एक गोली धंसी होने के कारण उसे पहले आईसीयू में रखा गया था। पर, हालत सही होने पर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कल्लू के भाई ने सोमवार को किशनपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने श्यामेंद्र सिंह उर्फ बंटा पुत्र फूलचंद्र, राजेश सिंह उर्फ पुत्ती पुत्र इंद्रपाल सिंह, अमर उर्फ़ कैरा पुत्र छविनाथ सिंह, राजू सिंह पुत्र लाल बहादुर, ब्रजेश सिंह पुत्र शिवपाल सिंह,

विनोद पुत्र करन, शंकर पुत्र लाल बहादुर, रावेंद्र पुत्र धीरेंद्र सिंह, विनोद पुत्र भुस्सन सिंह, उदयराज उर्फ़ बोड्डी पुत्र धर्मराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उदयराज को जेल भेज दिया गया है। किशनपुर थाना अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि उदयराज को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए एक दरोगा व दो कांस्टेबल की ड्यूटी भी लगाई गई है।

इनसेट-
पिछली होली का विवाद बना वजह
पिछली होली में प्रधान पक्ष व दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। फिर दो दिन चले इस विवाद में एक लड़के को गोली भी लगी थी। इसमें आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर व कार्रवाई हुई थझ्ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed