{"_id":"5c69aff4bdec2225060d87d5","slug":"111550430196-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से सीधी भिड़ंत में ट्रेलर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से सीधी भिड़ंत में ट्रेलर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चौडगरा में कानपुर के कपड़ा कारोबारी को रविवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहुआ कस्बे में बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार की भोर पहर ट्रेलर और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। ट्रेलर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर निवासी अनिल अवस्थी के बेटे सूरज अवस्थी (22) का जनरलगंज इलाके में कपड़े का थोक कारोबार है। सूरज रविवार को बाइक से रायबरेली के भोजपुर कस्बे में किसी दुकानदार के पास आर्डर लेने गए थे। यहां से शाम को कानपुर लौट रहे थे। हाईवे पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार नहर पुल के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक समेत वह गिर पड़े, तभी पीछे से आ रहा ट्रक
कुचलते हुए निकल गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर ही मृत पाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सूरज भाई विवेक अवस्थी, अजय में यह सबसे छोटे थे। बेटे की मौत की सूचना पर मां शशि का हाल बेहाल हो गया। एसआई शहंशाह हुसैन ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक अन्य हादसे में कुशीनगर जिले के ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मूल रूप से महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी नंदकिशोर द्विवेदी बांदा में रहते हैं। नंदकिशोर का ट्रेलर है। शनिवार को वह ट्रेलर लेकर रायबरेली गए थे। सोहनलाल (38) पुत्र सुदर्शन यादव निवासी जगदीशपुर थाना हाटा जिला कुशीनगर ट्रेलर चला रहा था। रात को रायबरेली में भाड़ा उतारकर वह बांदा लौट रहे थे। भोर पहर ट्रेलर हाईवे के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली पुल के पास पहुंचे थे, तभी बांदा की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर दतौली
चौकी पुलिस पहुंची। ट्रेलर में फंसे चालक और मालिक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर पुलिस ने चालक सोहनलाल को मृत पाया। ट्रेलर मालिक को पीआरवी से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। उधर, गिट्टी लदे ट्रक के चालक व खलासी मौके से भाग निकले। दुर्घटना से दो घंटे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कराया। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि चालक के परिजनों को खबर दी गई है। उनके आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।
सड़क हादसों में लोगों की मौत
चौडगरा में कानपुर के कपड़ा कारोबारी को ट्रक ने कुचला, बहुआ में ट्रेलर और ट्रक में हुई भिड़ंत
बांदा-टांडा हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा
अमर उजाला ब्यूरो