{"_id":"59bec00b4f1c1b1f688b514e","slug":"111505673227-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से नशे में चालक बोलेरो लेकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली से नशे में चालक बोलेरो लेकर भागा
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक इलाके में शराब के नशे में धुत बोलेरो चालक ने रविवार की शाम कई लोगों को टक्कर मार दी। किसी तरह से लोग उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। सिपाहियों की मौजूदगी में कोतवाली गेट से चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
शहर के खंभापुर निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता संतू तिवारी, रानी कालोनी के विवेक मिश्रा और आवास विकास के अमन सचान सदर विधायक के यहां आयोजित बैठक में गए थे। बैठक के बाद चौक पर खड़े थे। संतू तिवारी ने बताया कि अचानक एक बोलेरो आई और सब्जी के ठेले में टक्कर मार दी।
इसके बाद उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर स्कू टी सवार महिला को टक्कर मारी। किसी तरह से बोलेरो को लोगों ने रोका। चालक शराब के नशे में था। कोतवाली के बाहर बोलेरो खड़ी कर वह अंदर पहुंचा। एसएसआई सुभाष चंद्र यादव ने दो सिपाहियों को भेजकर बोलेरो अंदर खड़ी करने को कहा, लेकिन चालक सिपाहियों को चकमा देकर बोलेरो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बोलेरो का पीछा किया। तो चालक ने अमन की बाइक में टक्कर मार दी। उसे लोधीगंज के पास पकड़ा जा सका। एसएसआई ने बताया कि आरोपी को कोतवाली में बैठाया गया है।
कोतवाली से बोलेरो लेकर भागा चालक
नशे में चालक ने कई लोगों को मारी थी टक्कर
तीन एबीवीपी कार्यकर्ता भी इस घटना में घायल