फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दस लाख रुपये हड़पने में मृतक समेत तीन पर एफआईआर

दस लाख रुपये हड़पने में मृतक समेत तीन पर एफआईआर

Mon, 19 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दस लाख रुपये हड़पने में मृतक समेत तीन पर एफआईआर
दस लाख रुपये हड़पने में मृतक समेत तीन पर एफआईआर
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर इलाके में ट्रस्ट की जमीन का एग्रीमेंट करने के मामले में मृतक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

शहर के सिविल लाइन में डीएम आवास के सामने रहने वाले राकेश वर्मा अधिवक्ता हैं। उन्होंने शांतिनगर निवासी वीपी श्रीवास्तव, विजय शुक्ला व उनकी बेटी कीर्ति शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजय शुक्ला का कुछ दिन पहले देहांत हो चुका है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि कई माह पहले विजय शुक्ला ने शांतिनगर स्थित अपने आवास को बेचने की बात कही थी। उनसे 50 लाख में सौदा तय हुआ था। दस लाख रुपये पेशगी के तौर पर लिए थे। सौदे की गारंटी वीपी शुक्ला ने ली थी। तीन माह बाद विजय शुक्ला ने बैनामा करने में आनाकानी की। तब प्रापर्टी के कागजात चेक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रापर्टी के मालिक जिलाधिकारी निकले। डीएम के ही एक ट्रस्ट के नाम पर जमीन के दस्तावेज मिले। विजय शुक्ला ने नगर पालिका में असिसमेंट कराया था। जमीन में उनका कु छ भी नहीं था। दस्तावेज इकट्ठा कर तीनों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी कीर्ति शुक्ला लखनऊ के हजरतगंज में रहती हैं। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में लिखी गई रिपोर्ट, निकली डीएम की जमीन, रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed